Bhandara News: प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
हालत बिगड़ने पर नागपुर रेफर किया

Bhandara News प्रसव के पश्चात महिला की हालत बिगड़ने से इलाज दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।लाखांदुर तहसील के मासल के निकेश शिवणकर ने गंभीर आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही और गलत इलाज की वजह से उनकी पत्नी की मौत हो गई। महिला पूजा निकेश शिवणकर की (22) की प्रसव के बाद हालात बिगड़ी थी। जिसकी नागपुर में इलाज के दौरान 15 फरवरी की रात मृत्यु हो गई।

पूजा ने बेटी को जन्म दिया है। उसे मां के प्यार से वंचित रहना पड़ेगा। पूजा शिवणकर को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद सोमवार 23 फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद 25 फरवरी को रात 10:38 बजे उसका सिजेरियन हुआ। डिलीवरी के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन सुबह करीब 3:30 बजे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे तुरंत नागपुर ले जाने की सलाह दी। नागपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के कुछ देर बाद ही पूजा की मृत्यु हो गई।

इस प्रकरण में मृतक के पति निकेश शिवणकर ने रोष व्यक्त करते हुए कई सवाल खड़े किए। पत्नी की सिजेरियन के बाद अचानक हालत बिगड़ने, डाक्टरों द्वारा फाइल नहीं देने पर जिला अस्पताल प्रशासन पर रोष व्यक्त किया है। निकेश शिवणकर ने डॉ. प्रशांत पडोले को एक ज्ञापन देकर उसके बच्ची की जिम्मेदारी सरकार को लेने की मांग की है।

रेफर के समय मरीज की ओरिजिनल फाइल नहीं दी जाती : नियमों के अनुसार, जब किसी मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाता है तो इलाज की ओरिजिनल फाइल नहीं दी जाती। केवल "रेफर' का कागजात दिया जाता है। जिला अस्पताल को फिलहाल जिला मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसलिए उस संबंध में टेक्निकल जिम्मेदारी मेडिकल अस्पताल की होगी। - डॉ. संदीप गजभिये, जिला शल्य चिकित्सक, जिला अस्पताल, भंडारा


Created On :   27 Feb 2026 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story