नीतीश कुमार 'समृद्धि यात्रा' और तेजस्वी यादव 'राजनीतिक शोक यात्रा' पर निकले नीरज कुमार
पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। जदयू नेता नीरज कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा का चुनाव जीतने के बाद भी 'समृद्धि यात्रा' पर हैं और तेजस्वी यादव 'राजनीतिक शोक यात्रा' पर निकले हैं।
जदयू नेता नीरज कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार से यह सीख लेनी चाहिए, जब तक वे किसी जिम्मेदारी वाले पद पर रहते हैं, तब तक न तो वे खुद आराम करते हैं और न ही दूसरों को आराम करने देते हैं।
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने पर नीरज कुमार ने कहा कि यह जीत तो निश्चित थी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला लिया तो जदयू के विधायकों ने दुखी मन से उनके फैसले का समर्थन किया। हम लोग खुश हैं कि वे राज्यसभा जा रहे हैं। लेकिन, उनका मार्गदर्शन बिहार की अगली सरकार को मिलता रहेगा। अगला सीएम कौन होगा, राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा।
पांच राज्यों के चुनाव को लेकर जदयू नेता ने कहा कि विपक्ष एसआईआर को मुद्दा बना रहा है। लेकिन, जनता विकास के मुद्दे पर कायम रहना चाहती है। हमारी उम्मीद है कि एनडीए विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ेगा। जीत एनडीए की होगी।
राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता ने कहा कि एनडीए ने जीत हासिल की, और तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों को कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने उजागर किया। मनोज विश्वास ने कहा कि नेतृत्व ने स्वतंत्र होने की बात कही थी, जिसका पालन किया और स्वतंत्र होकर वोट नहीं किया।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव, जो खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे थे, वह झूठा निकला है। जो लोग दावा कर रहे थे कि जीत तय है तो मृत्यु भी तय है, ऐसे में तो विपक्ष की अकाल मृत्यु हो गई, और गुनहगार कौन तेजस्वी यादव हैं, जो हार के बाद बिहार से फरार हो गए हैं।
भारतीय जहाज 'शिवालिक' के बाद 'नंदा देवी' के भारत पहुंचने पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि स्वाभाविक रूप से देश की जनता की आकांक्षा के अनुरूप हो रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 March 2026 6:09 PM IST












