एनपीएस ट्रस्ट जॉब अलर्ट हाई पैकेज सैलरी के लिए 16 अप्रैल तक आवेदन का अवसर

एनपीएस ट्रस्ट जॉब अलर्ट हाई पैकेज सैलरी के लिए 16 अप्रैल तक आवेदन का अवसर
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) ट्रस्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) ट्रस्ट ने एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड और वाइस प्रेसिडेंट (ड्यू डिलिजेंस) के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) ट्रस्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) ट्रस्ट ने एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड और वाइस प्रेसिडेंट (ड्यू डिलिजेंस) के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनपीएस ट्रस्ट की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन, ईमेल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 26 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भेजने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीटेक/बीई, एमबीए, एमकॉम, सीए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का कार्य करने का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्राथमिक स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए 5,85,000 रुपए और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड के लिए 8,25,000 रुपए प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (एनपीएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें।

इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से आवेदन को जमा कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए भी निकाल लें।

कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनपीएस ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 10:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story