पांचवां टी20 भारत ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, सैमसन, शेड्गे की वापसी, वैभव और सुंदर बाहर
साउथेम्प्टन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 'द रोज बाउल' स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम के ट्रैफिक में फंसने की वजह से टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे न होकर 45 मिनट की देरी से 7:15 में हुआ। मैच की पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी।
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हमने इस सीरीज में सब कुछ देखा है, हम चुनौती के लिए तैयार हैं। मुझे बस इतना पता है कि खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए, न कि उदास होना चाहिए। हमें वर्तमान में जीना होगा। टीम में 2 बदलाव हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन टीम में वापस आए हैं।"
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "अगर हम ये मैच जीतते हैं, तो टी20 फॉर्मेट में हम नंबर 1 टीम बन जाएंगे। यही हमारे दिमाग में है।"
यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से हारकर आई टीम इंडिया इस सीरीज को भी गंवा चुकी है। पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से पीछे चल रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 July 2026 7:34 PM IST












