पहले सात महीनों में एससीओ के सदस्य देशों के साथ चीन के आयात‑निर्यात में बढ़ोतरी

पहले सात महीनों में एससीओ के सदस्य देशों के साथ चीन के आयात‑निर्यात में बढ़ोतरी
हाल के वर्षों में चीन और शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक आदान‑प्रदान लगातार बढ़ रहा है।

बीजिंग, 31 अगस्त (आईएएनएस)। हाल के वर्षों में चीन और शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक आदान‑प्रदान लगातार बढ़ रहा है।

सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के पहले सात महीनों में एससीओ के अन्य सदस्य देशों के साथ चीन का आयात-निर्यात 24.2 खरब युआन रहा, जो गत वर्ष की समान अवधि से 14.9 प्रतिशत ज्यादा है। द्विपक्षीय सहयोग मजबूत लचीलापन और ऊर्जा प्रदर्शित कर रहा है।

हाल में ऑटोमोटिव पार्ट्स से भरी चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान सड़क-रेल संयुक्त परिवहन की अंतर्राष्ट्रीय मालगाड़ी एससीओ (ल्यानयुनकांग) अंतर्राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स पार्क से रवाना हुई, जो 15 दिनों में किर्गिस्तान पहुंचेगी। यह कुशल और निर्बाध अंतर्राष्ट्रीय परिवहन मार्ग एससीओ के सदस्य देशों को चीन के विद्युत-यांत्रिक उत्पादों के निर्यात को काफी हद तक बढ़ाएगा।

आंकड़ों से पता चला कि इस वर्ष के पहले सात महीनों में चीन ने एससीओ के अन्य सदस्य देशों को 9 खरब 98 अरब 35 करोड़ युआन के विद्युत-यांत्रिक उत्पादों का निर्यात किया, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 15.7 प्रतिशत बढ़ा है और इसी अवधि में एससीओ के सदस्य देशों को किए गए कुल निर्यात मूल्य का 63.1 प्रतिशत हिस्सा है।

ऑटोमोटिव पार्ट्स, निर्माण मशीनरी और बिजली उपकरण जैसे चीनी विद्युत-यांत्रिक उत्पादों का इस्तेमाल व्यापक रूप से एससीओ देशों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन, परिवहन सुविधाओं के विकास और जन‑कल्याण परियोजनाओं आदि में हो रहा है।

साथ ही, चीन लगातार एससीओ के सदस्य देशों से विशेष कृषि उत्पादों का आयात बढ़ा रहा है, ताकि घरेलू उपभोक्ता बाजार में आपूर्ति विविध हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Aug 2026 9:53 PM IST

Tags

Next Story