पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को मिलेगा सभी वर्गों का साथ अवधेश प्रसाद
लखनऊ, 26 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद सीएम ममता बनर्जी के समर्थन में आ गए हैं।
लखनऊ में बंगाल चुनाव को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा भले की कितनी भी कोशिश कर लें। बंगाल की जनता सीएम ममता बनर्जी के साथ है। उन्होंने दावा किया है कि चुनाव के दौरान ममता बनर्जी को सभी वर्गों का साथ मिलेगा। बंगाल की जनता को उनके नेतृत्व पर भरोसा है।
उन्होंने कहा कि इस समय ममता बनर्जी देश की 'आयरन लेडी' के रूप में उभरी हैं। चुनावों की घोषणा हो चुकी है और आप देखेंगे कि वह अकेली नहीं हैं-समाज के सभी वर्गों के लोग उनके साथ खड़े हैं। उन्हें सभी वर्गों का सपोर्ट मिल रहा है।
भाजपा नेताओं द्वारा ममता बनर्जी पर आरोप लगाए जाने पर सपा सांसद ने कहा कि भाजपा के लोग बिना किसी तथ्य के आधार पर ममता बनर्जी पर प्रहार करते हैं। इससे कुछ नहीं होने वाला है। वह अकेले ही भाजपा से मुकाबला कर रही हैं। भाजपा भले ही कितनी भी कोशिश कर ले, बंगाल में उनकी दाल नहीं गलने वाली है। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा संचालित भाजपा की मानसिकता संकीर्ण है।
एसआईआर का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने कहा कि भाजपा संघ के द्वारा संचालित हो रही है। यह इस देश की एकता, देश की अखंडता, भाईचारा को समाप्त करना चाहती है। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर ने लोगों को मतदान करने का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा उसे छीनना चाहती है। दलितों, पिछड़ों, और अल्पसंख्यकों के मत के अधिकार को खत्म करना चाहते हैं।
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरण में मतदान कराए जाएंगे। मतदान संपन्न होने के बाद 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।
टीएमसी नेताओं का दावा है कि ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करेंगी तो वहीं भाजपा नेताओं का मानना है कि इस बार बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए वोट करेगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 March 2026 6:51 PM IST












