पश्चिम बंगाल चुनाव भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है।

कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। साथ ही पार्टी ने तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की संशोधित लिस्ट जारी है।

भाजपा द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी से अनुपम बिस्वास, दम दम उत्तर से सौरव सिकदार, मध्यमग्राम से अनिंद्रद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पूर्व से रुद्रप्रसाद बनर्जी चुनाव लड़ेंगे।

साथ ही भाजपा ने तीन विधानसभा सीटों की संशोधित सूची जारी की है। अब कौशिक सिद्धार्थ को बशीरहाट उत्तर से, अभिजीत सरदार को विष्णुपुर से और शंकर सिकदार को बेहाला पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 144, दूसरी लिस्ट में 111, तीसरी लिस्ट में 19 और चौथी लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। वहीं, विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता बंगाल का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 10:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story