पश्चिम बंगाल में 2028 से लागू होगा नया सिलेबस, मंत्री दीपक बर्मन ने दी जानकारी

पश्चिम बंगाल में 2028 से लागू होगा नया सिलेबस, मंत्री दीपक बर्मन ने दी जानकारी
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दीपक बर्मन ने पाठ्यक्रम परिवर्तन और नई नीति के कार्यान्वयन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल बोर्ड जैसी व्यवस्थाओं को भी शुरू करने जा रहे हैं। हम छात्रों को शुद्ध जल भी मुहैया कराएंगे। स्वच्छ शौचालय की भी सुविधा देंगे, ताकि किसी भी स्टूडेंट को कोई दिक्कत नहीं हो। हम हर प्रकार की सुविधा स्टूडेंट को उपलब्ध कराएंगे।

कोलकाता, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दीपक बर्मन ने पाठ्यक्रम परिवर्तन और नई नीति के कार्यान्वयन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल बोर्ड जैसी व्यवस्थाओं को भी शुरू करने जा रहे हैं। हम छात्रों को शुद्ध जल भी मुहैया कराएंगे। स्वच्छ शौचालय की भी सुविधा देंगे, ताकि किसी भी स्टूडेंट को कोई दिक्कत नहीं हो। हम हर प्रकार की सुविधा स्टूडेंट को उपलब्ध कराएंगे।

दीपक बर्मन ने एक सवाल का जवाब देते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि मैं मौजूदा समय में मंत्री हूं। मैं बहुमुखी प्रतिभा का धनी तो नहीं हूं कि आपको हर विभागों के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे सकूं। मैं आपको इतना जरूर कह सकता हूं कि जब निकट भविष्य में इस पद पर नही रहूंगा, तो आप मुझसे अध्यापकों के संबंध में सवाल कर सकते हैं, तब मैं आपको उस बारे में पूरी जानकारी दे पाऊंगा।

उन्होंने आगे कहा कि आगामी 2027 में सिलेबस में छोटा सा बदलाव किया जाएगा। अभी इसकी समीक्षा की जाएगी। इसका पूरा नया करिकुलम बनेगा। इसका नया सिलेबस 2028 में लागू किया जाएगा। हम जब फाइनल ड्राफ्ट तैयार करेंगे, उसे आम लोगों के बीच में प्रस्तुत करेंगे। हम समाज के सभी वर्गों का सुझाव मांगेंगे। हम राजनीतिक वर्ग, एनजीओ और शिक्षकों से सुझाव मांगेंगे। इसके बाद उसे सिलेबस कमेटी की ओर से उसका रिव्यू किया जाएगा। इसके बाद हम उस नतीजे पर पहुंचेंगे कि हम आगामी दिनों में उसे सिलेबस में कितना शामिल कर पाएंगे।

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दीपक बर्मन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 को हमारे राज्य में पहले से ही लागू किया जा चुका है। इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। यह काम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ही किया जा रहा है। इसके अलावा, जो भी कमियां सामने आ रही है, उसे फौरन दूर करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

वहीं, उन्होंने प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में 90 फीसदी लोग सरकारी स्कूलों में ही पढ़ते हैं। राज्य में कई ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जहां से निकलने के बाद बच्चे बहुत अच्छा कर रहे हैं। अभी बोर्ड का एग्जाम हुआ है, उसमें भी टॉप 10 में आने वाले छात्र सरकारी स्कूलों से ही हैं। इसके बावजूद भी हम सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं कह सकते हैं कि सभी स्कूल खराब है। इसमें पढ़ाने वाले विद्यार्थी बहुत ही प्रतिभाशाली हूं।

मंत्री ने कहा कि ऐसा बहुत से स्कूल हो सकते हैं, जिसमें जितने शिक्षक होने चाहिए, उतने नहीं हैं। उसे हम दूर करने कि दिशा में काम कर रहे हैं। हम बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Aug 2026 8:56 PM IST

Tags

Next Story