पटना के गांधी मैदान में गूंजेगी शान की मीठी आवाज, परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर
पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। 22 मार्च को बिहार के 114वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पटना के गांधी मैदान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सिंगर परफॉर्म करते हुए देखे जा रहे हैं। हाल ही में सिंगर सोना महापात्रा बिहार की धरती को सुरों से महकाने के लिए पहुंची थीं और सोमवार को सिंगर शान अपनी मीठी आवाज से बिहार की संस्कृति की खूशबू को कोने-कोने तक फैलाने वाले हैं।
सिंगर शान को पटना एयरपोर्ट पर बात करते हुए देखा गया। वे गांधी मैदान में परफॉर्म करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि भले ही चेहरे पर परफॉर्म करने की एक्साइटमेंट न दिखे, लेकिन वे दिल से बहुत खुश हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "चेहरे पर थकावट की वजह से एक्साइटमेंट नहीं दिख रही, लेकिन मैं दिल से बिहार आकर बहुत खुश हूं और परफॉर्म करने के लिए तैयार भी। आज शाम को बहुत मजा आने वाला है और बहुत सारे गाने भी गाऊंगा।
सिंगर ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा, मेरी तरफ से बिहार के सभी प्यारे वासियों को दिल से बिहार दिवस की शुभकामनाएं। गायक ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
बता दें कि शान बॉलीवुड को सॉफ्ट और रोमांटिक गाने देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'तन्हा दिल', 'चांद सिफारिश', 'जब से तेरे नैना', 'सूनो ना', 'तुम हो तो', और 'मेरे हाथों में' जैसे कई हिट गाने दिए हैं।
इससे पहले बिहार दिवस के पहले दिन सोना महापात्रा ने भी गांधी मैदान में रंग जमा दिया था। आयोजन से जुड़ी फोटोज और वीडियो को भी सोना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वे बिहार म्यूजियम भी घूमने गई थीं और बिहार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। सिंगर ने सुधा वर्गीज से भी मुलाकात की, जिन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, अनुसूचित जातियों के उद्धार के लिए काम किया और उन्हें शिक्षा के लिए भी प्रोत्साहित किया। सुधा बिहार में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने का भी काम करती हैं। वे खुद का 'नारी गुंजन' गैर सरकारी संगठन भी चलाती हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 March 2026 5:07 PM IST












