पहले दो महीनों में बड़े चीनी उद्यमों के मुनाफे में 15.2 फीसदी की वृद्धि

पहले दो महीनों में बड़े चीनी उद्यमों के मुनाफे में 15.2 फीसदी की वृद्धि
चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 27 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी और फरवरी में बड़े चीनी उद्यमों का कुल लाभ 10 खरब 24 अरब 56 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 15.2 प्रतिशत अधिक है।

बीजिंग, 27 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 27 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी और फरवरी में बड़े चीनी उद्यमों का कुल लाभ 10 खरब 24 अरब 56 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 15.2 प्रतिशत अधिक है।

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के औद्योगिक विभाग के मुख्य सांख्यिकीविद् यू वेईनिंग ने कहा कि जनवरी से फरवरी तक, विभिन्न क्षेत्रों और विभागों ने अधिक सक्रिय और प्रभावी व्यापक नीतियों के कार्यान्वयन में तेजी लाई, जिसके परिणामस्वरूप बड़े चीनी उद्यमों के लिए लाभ में तेजी से वृद्धि हुई, अधिकांश उद्योगों में लाभ में सुधार हुआ, उपकरण निर्माण और उच्च-तकनीकी विनिर्माण क्षेत्रों में लाभ में तेजी से वृद्धि हुई और औद्योगिक उद्यमों की लाभप्रदता में निरंतर सुधार हुआ है।

तीन प्रमुख क्षेत्रों को देखें, जनवरी और फरवरी में बड़े चीनी विनिर्माण उद्यमों के मुनाफे में 18.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, खनन उद्योग में 9.9 फीसदी की वृद्धि हुई। जबकि, पिछले वर्ष इसमें 26.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी और बिजली, हीटिंग, गैस और पानी के उत्पादन और आपूर्ति में 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इस बीच, परिचालन राजस्व में वृद्धि की गति तेज हुई। अधिकांश उद्योगों में लाभ में वृद्धि देखी गई, जिनमें से 60 फीसदी से अधिक उद्योगों में सुधार हुआ। औद्योगिक उद्यमों की इकाई लागत में कमी आई और लाभ मार्जिन में सुधार हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 5:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story