चोंगक्वानछुन मंच के 2026 वार्षिक सम्मेलन में 60 समानांतर मंचों का आयोजन किया जाएगा
बीजिंग, 27 मार्च (आईएएनएस)। 2026 चोंगक्वानछुन मंच (ज़ीजीसी) का वार्षिक सम्मेलन 25 से 29 मार्च तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन के दौरान, वैश्विक विज्ञान और प्रौद्योगिकी शासन, मौलिक अनुसंधान और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, तथा नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र जैसे ज्वलंत विषयों पर केंद्रित 60 समानांतर मंचों का आयोजन किया जाएगा। इनमें से 21 मंच पहली बार आयोजित किए जा रहे हैं और कई समानांतर मंचों में महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रकाशित किए जाएंगे।
मानकीकरण और तकनीकी नवाचार विकास मंच ने '14वीं पंचवर्षीय योजना' अवधि (2021-2025) के दौरान पेइचिंग के मानकीकरण कार्य की उपलब्धियों को जारी किया और अत्याधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में मानकीकरण अनुप्रयोगों की प्रभावशीलता को प्रदर्शित किया।
वहीं, उद्योग जगत में अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं के लिए नवाचार और विकास मंच ने 'पेइचिंग के उद्योग में अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं के विकास पर श्वेत पत्र' जारी किया, जिसमें दर्शाया गया है कि पेइचिंग के उद्योगों में अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं की संख्या 22.5 लाख तक पहुंच गई है।
उधर, विश्व डिजिटल स्वास्थ्य मंच ने 'एआई अस्पतालों पर अंतर्राष्ट्रीय सहमति' और 'शहरी स्वास्थ्य सूचकांक' जारी किए और मेडिकल एआई में कई आधुनिक उपलब्धियों की शुरुआत की।
जानकारी के अनुसार, इन समानांतर मंचों को 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विदेशी संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जो 29 मार्च तक जारी रहेंगे।
इसके अलावा, इस वार्षिक सम्मेलन के आयोजन के दौरान, चोंगक्वानछुन राष्ट्रीय नवाचार प्रदर्शन क्षेत्र के प्रदर्शनी केंद्र में स्थायी प्रदर्शनी ने भी बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित किया। 10,000 वर्ग मीटर के प्रदर्शनी हॉल में 560 से अधिक अत्याधुनिक तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 March 2026 5:29 PM IST












