पहली सीएमजी विश्व रोबोट थाईशान पर्वत चढ़ाई प्रतियोगिता आयोजित

पहली सीएमजी विश्व रोबोट थाईशान पर्वत चढ़ाई प्रतियोगिता आयोजित
चीन के शानतोंग प्रांत के थाईआन शहर में पहली चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) विश्व रोबोट थाईशान पर्वत चढ़ाई प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता की थीम थी, "ऊंचाइयों को छूना, थाईशान में बुद्धिमत्ता की प्रतिस्पर्धा"।

बीजिंग, 2 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के शानतोंग प्रांत के थाईआन शहर में पहली चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) विश्व रोबोट थाईशान पर्वत चढ़ाई प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता की थीम थी, "ऊंचाइयों को छूना, थाईशान में बुद्धिमत्ता की प्रतिस्पर्धा"।

इसके तहत थाईशान पर्वत के हजारों साल पुराने प्राचीन रास्ते को आधुनिक तकनीक के एक अनोखे मैदान में बदल दिया गया। यह दुनिया की पहली पर्वतीय वास्तविक परिदृश्य वाली एम्बॉडीड इंटेलिजेंस रोबोट प्रतिस्पर्धा है।

इस कार्यक्रम में शानतोंग प्रांतीय पार्टी समिति के सचिव लिन वू शामिल हुए। वहीं, सीएमजी के उप महानिदेशक छी चूछ्वान, चीनी इलेक्ट्रॉनिक सूचना उद्योग विकास अनुसंधान संस्थान के उप निदेशक ल्यू वनछ्यांग और थाईआन शहर की पार्टी समिति के सचिव यांग होंगथाओ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस मौके पर छी चूछ्वान ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार, औद्योगिक विकास और विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल को व्यापक रूप से बढ़ावा देने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल हर उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएमजी और शानतोंग के संयुक्त आयोजन में हो रही यह प्रतियोगिता राष्ट्रपति शी चिनफिंग के इसी विचार को जमीन पर उतारने और वैज्ञानिक उपलब्धियों को व्यावहारिक इस्तेमाल तक पहुंचाने की दिशा में एक नया प्रयास है।

उन्होंने आगे कहा कि सीएमजी न केवल रोबोट उद्योग के विकास को करीब से देख रहा है और उसे दर्ज कर रहा है, बल्कि इस क्षेत्र में तकनीक के इस्तेमाल और विकास को बढ़ावा देने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह प्रतियोगिता दिखाती है कि किस तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी तकनीक प्रयोगशालाओं से निकलकर वास्तविक और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस्तेमाल की जा सकती है।

साथ ही, यह खुले सहयोग और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक अहम मंच भी है। सीएमजी सभी पक्षों के साथ मिलकर चीन के वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार की कहानियों को दुनिया तक पहुंचाना चाहता है। इसके साथ ही, वह ऐसे और प्रभावशाली आयोजन करने तथा डिजिटल और बुद्धिमान तकनीक के नए दौर में बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देना चाहता है।

वहीं, ल्यू वनछ्यांग ने कहा कि आज बुद्धिमान रोबोट नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति के प्रमुख उदाहरण बन रहे हैं। ये रोबोट अलग-अलग उद्योगों के विकास को गति देने का एक अहम माध्यम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रतियोगिता के दौरान सामने आने वाली तकनीकी उपलब्धियों को सुरक्षित, भरोसेमंद, किफायती और उपयोगी उत्पादों में बदला जाएगा। इससे बुद्धिमान रोबोट सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने और लोगों की कामकाजी मेहनत कम करने जैसे क्षेत्रों में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।

इसके अलावा, यांग होंगथाओ ने कहा कि यह प्रतियोगिता आधुनिक तकनीक के जरिए थाईशान पर्वत की समृद्ध संस्कृति को नया रूप दे रही है। वहीं, थाईशान की सांस्कृतिक विरासत भी रोबोट उद्योग के विकास को नई ताकत दे रही है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को देश और दुनिया में रोबोट उद्योग से जुड़े एक प्रमुख और प्रभावशाली आयोजन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता सीएमजी की "बुद्धिमत्ता से भविष्य की प्रतिस्पर्धा: पहली बुद्धिमान रोबोट अनुप्रयोग कौशल प्रदर्शनी" का एक अहम हिस्सा है। इस प्रदर्शनी श्रृंखला के तहत पूरे साल अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे पहले पेइचिंग, हांगचो और नानचिंग में भी ऐसे आयोजन सफलतापूर्वक हो चुके हैं। इन आयोजनों का मकसद बुद्धिमान रोबोटों को अलग-अलग क्षेत्रों में व्यावहारिक रूप से इस्तेमाल करने के अवसर बढ़ाना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story