बियर क्रॉल से फिटनेस का नया फंडा सिखा रहीं पिंकी रोशन

बियर क्रॉल से फिटनेस का नया फंडा सिखा रहीं पिंकी रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन हेल्थ और फिटनेस को लेकर सक्रिय रहती हैं। वे इस उम्र में भी नियमित एक्सरसाइज करती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियोज शेयर कर दूसरों को प्रेरित करती रहती हैं।

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन हेल्थ और फिटनेस को लेकर सक्रिय रहती हैं। वे इस उम्र में भी नियमित एक्सरसाइज करती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियोज शेयर कर दूसरों को प्रेरित करती रहती हैं।

बुधवार को पिंकी रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे बियर क्रॉल वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। यह एक बेहतरीन फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत और फुर्तिला बनाने में मदद करता है।

वीडियों में पहले पिंकी सीधे बियर क्रॉल करती दिख रही हैं। हाथों और पैरों के सहारे शरीर को नीचे रखकर आगे बढ़ रही हैं। फिर उन्होंने रिवर्स बियर क्राउल भी किया। वहीं, वीडियो में जोश भरने के लिए पिंकी ने बैकग्राउंड में धुरंधर का पॉपुलर गाना 'ह्यूमनकाइंड' ऐड किया हुआ है।

वीडियो पोस्ट कर पिंकी ने लिखा, "बियर क्रॉल- मेरा पसंदीदा फुल बॉडी वर्कआउट।"

बियर क्रॉल एक बेहतरीन फुल-बॉडी एक्सरसाइज है जो कोर, कंधों और पैरों को मजबूत करती है। यह जानवर की तरह रेंगने जैसी कसरत है, जिसे हाथों और पैरों के बल, घुटनों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाकर किया जाता है। यह स्थिरता, संतुलन और शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करती है। से नियमित रूप से करने से आप अपने शरीर और मन, दोनों को तंदुरुस्त रख सकते हैं।

इस एक्सरसाइज को करते समय हाथ और पैरों का सही तालमेल बहुत जरूरी होता है। जब कोई भी सुधारक इसे करने के दौरान आगे बढ़ें, तो एक हाथ और सीधा पैर एक साथ आगे बढ़ाएं। इससे शरीर का संतुलन बना रहता है और मूवमेंट आसान हो जाता है।

इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराने से हाथ और पैरों के बीच बेहतर तालमेल बनता है। साथ ही, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आपका बैलेंस भी पहले से ज्यादा अच्छा हो जाता है।

एक्सरसाइज के साथ-साथ सही आहार लेना भी बहुत जरूरी है, ताकि शरीर को पूरी ऊर्जा मिल सके। अपने रोज़ के खाने में प्रोटीन, विटामिन और खनिज जरूर शामिल करें। इससे मांसपेशियां मजबूत रहती हैं और शरीर जल्दी रिकवर करता है। साथ ही, संतुलित आहार लेने से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और आप दिनभर ज्यादा एक्टिव और फिट महसूस करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 3:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story