पीएम किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों का सहारा, नासिक के अन्नदाताओं ने की सराहना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों का सहारा, नासिक के अन्नदाताओं ने की सराहना
केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसी में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि है, जिसकी सराहना करते हुए लाभार्थियों ने कहा कि यह अन्‍नदाताओं के लिए बहुत लाभदायक है। महाराष्‍ट्र में नासिक जिले के येवला तालुका के किसानों ने कहा कि इस राशि से किसान बुवाई के समय बीज और खेती के लिए जरूरी अन्य सामग्री खरीद पा रहे हैं।

येवला, 10 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसी में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि है, जिसकी सराहना करते हुए लाभार्थियों ने कहा कि यह अन्‍नदाताओं के लिए बहुत लाभदायक है। महाराष्‍ट्र में नासिक जिले के येवला तालुका के किसानों ने कहा कि इस राशि से किसान बुवाई के समय बीज और खेती के लिए जरूरी अन्य सामग्री खरीद पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का नासिक जिले के येवला तालुका के किसानों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।

इस राशि से किसान बुवाई के समय बीज और खेती के लिए जरूरी अन्य सामग्री खरीदते हैं। पहले बीज खरीदने के लिए किसानों को दूसरों से पैसे उधार लेने पड़ते थे, लेकिन पीएम किसान योजना से मिलने वाली राशि के कारण यह परेशानी काफी हद तक कम हुई है। सीधे बैंक खाते में मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए खेती के खर्च में बड़ा सहारा बन रही है। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना को उपयोगी और लाभदायक बताया है।

लाभार्थी दिपक कोटमे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपए मिलता है, जोकि बहुत लाभदायक है। खेती में पेस्‍टीसाइड और बीज के लिए जो किसान कर्ज लेते थे, उनका खर्च आसानी से निकल रहा है। ये राशि डीबीटी के जरिए बैंक खातों में आ रही है। इससे किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होती है। इसके साथ ही फसल बीमा का लाभ भी मिल रहा है।

येवला तहसील के सायगांव के किसान हारून दगूभाई शेख को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत हर चार महीने में 2 हजार रुपए सीधे बैंक खाते में जमा होते हैं। इस राशि का उपयोग घर खर्च के साथ खेती के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में भी हो रहा है। शेख ने बताया कि पहले आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन पीएम किसान योजना से किसानों को आर्थिक मदद मिल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2026 7:31 PM IST

Tags

Next Story