प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज सैनिकों के साथ मनाएंगे त्योहार

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। देशभर में रविवार को दीपावली का त्योहार उत्सव और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।"
इससे पहले, दीपावली की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दिवाली की शुभकामनाओं वाला वीडियो शेयर साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, "आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि रोशनी का यह पर्व पूरे देश को जगमगा देता है और अंधकार पर विजय पाने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व और आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति व समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने कहा, "दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पूरा देश रौशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व और आपका आगे का समय सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।"
पीएम मोदी ने बताया कि वे दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं और पिछले वर्षों की तरह, वे देश के बहादुर सैनिकों के साथ यह पर्व मनाने की परंपरा को जारी रखेंगे।
अपने संदेश में उन्होंने कहा, "मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। आप जानते हैं कि हर वर्ष देश के वीर जवानों के बीच में जाना मेरा नित्य क्रम है। इस बार भी यह जारी रहेगा।"
हालांकि, प्रधानमंत्री ने यह जानकारी साझा नहीं कि वे इस बार कहां भारतीय सैनिकों के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे। बता दें कि उन्होंने पिछली साल दीपावली गोवा के तट पर स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मनाई थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
