प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के ऐलान पर जेडीयू नेता चंदेश्वर प्रसाद का तंज, बोले-होगी बुरी हार
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एसआईटी की जांच रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी जा चुकी है। 6 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक होने वाली है। इसको लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर का मामला बहुत ही शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। बहुत गलत हुआ है। मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों ने गलत किया है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूर की जाएगी।
आईएएनएस से बातचीत में प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के ऐलान पर चंदेश्वर प्रसाद ने कहा कि चुनाव कोई भी लड़ सकता है। वह भी नेता हैं और चुनाव लड़ सकते हैं। वह बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन हमारी समझ से वह इस चुनाव में सफल नहीं होने वाले हैं। उनकी बुरी हार होगी।
बिहार में पॉलिसी कमीशन बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार विकास करना चाहती है और ज्यादा से ज्यादा विकास करना चाहती है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को दलदल से निकालकर यहां तक पहुंचाया है। वर्तमान सीएम सराहनीय कार्य कर रहे हैं और इस तरह की संस्था बनने से विकास कार्य में आसानी होगी।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जेड कैटेगरी की सुरक्षा के बिना घर से निकलने पर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा, "लालू प्रसाद यादव ज्यादा यात्रा नहीं करते और अपनी सेहत की वजह से ज्यादातर घर पर ही रहते हैं। सुरक्षाकर्मी घर के बाहर रहते हैं, बेडरूम के अंदर नहीं। राज्य सरकार ने उन्हें सुरक्षा दी है, लेकिन इसका इस्तेमाल कैसे करना है, यह उन्हें तय करना है। अगर वह निजी कारणों से बिना सुरक्षा के कहीं जाना चाहें, तो सरकार सुरक्षाकर्मियों को हर जगह उनके पीछे जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 July 2026 6:27 PM IST












