पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला श्रीकांत

पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला श्रीकांत
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मैच होना है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के. श्रीकांत का कहना है कि पंजाब के खिलाफ मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला चलेगा।

चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मैच होना है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के. श्रीकांत का कहना है कि पंजाब के खिलाफ मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला चलेगा।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैच चेपॉक में खेला जाएगा, वही विकेट जहां संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में वापसी की थी और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। वह निश्चित रूप से एक जबरदस्त पारी खेलेंगे। यह उनके लिए शानदार फॉर्म में वापस आने के लिए आदर्श विकेट है। शुरुआती चार से पांच गेंदें देखने के बाद संजू को पागल हो जाना चाहिए। मुझे विश्वास है कि वह पंजाब को हरा देंगे।"

श्रीकांत ने कहा कि अगर अगर संजू सैमसन चलते हैं, तो पंजाब किंग्स के पास उनका मुकाबला करने वाला कोई नहीं है।

पूर्व ओपनर ने कहा, "जो टीम 220 रन बनाएगी, वही मैच जीतेगी। दोनों टीमें ऐसा कर सकती हैं। मैच 50-50 है। कागज पर, पंजाब पसंदीदा टीम हो सकती है। लेकिन अच्छी बल्लेबाजी पिच पर, सीएसके अच्छा करेगी। पिछले साल भी ऐसा ही था।"

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर सके थे और मात्र 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए थे।

आरआर के खिलाफ सीएसके का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। गुवाहाटी में खेले गए मैच में सीएसके 127 रन पर सिमट गई थी। आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया था।

अपने घरेलू मैदान पर सीएसके पिछले मैच के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेगी और सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। निश्चित रूप से टीम संजू सैमसन से एक बड़ी पारी की उम्मीद इस मैच में करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 1:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story