पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की तीन वारदातों में तीन आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब की बठिंडा पुलिस ने चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इसी को लेकर मंगलवार को एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने आईएएनएस को जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की तीन घटनाओं के बाद स्पेशल टीमें बनाई गई।
इनमें एक मामला ऐसा भी है, जिसमें एक परिवार को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया था। चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि बठिंडा पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन में अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं को लेकर एक स्पेशल टीम बनाकर स्पेशल चेकिंग का ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने सोमवार को तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी ने चोरी की घटनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि एक चोर को घर के बाहर की गई चोरी के लिए गिरफ्तार किया गया है। दूसरे चोर को थाना कोतवाली के इलाके में तार चोरी करते हुए पकड़ा गया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक अन्य चोर को परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे पकड़कर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी जो बाकी की चोरी हुई हैं, उसके लिए हमारी एक स्पेशल टीम बनाई गई है ताकि कोई भी चोरी, चाहे छोटी या बड़ी, उसमें जो भी दोषी हैं, उसकी पहचान करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसी के साथ एसपी ने आईएएनएस के माध्यम से लोगों से अपील की कि जब भी इस प्रकार की चोरी की घटनाएं होती हैं, तब आमतौर पर लोग लिखित कार्रवाई करवाने से बचने की कोशिश करते हैं, जिससे चोर बार-बार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसको लेकर उन्होंने आम जनता से अपील की कि ऐसी घटनाओं की शिकायत थाने में लिखित में दर्ज करवाएं ताकि अपराधियों के खिलाफ बुनियादी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 July 2026 7:07 PM IST











