'छ्यूशी' पत्रिका ने शिक्षा, विज्ञान व तकनीक और प्रतिभाओं के विकास पर शी का आलेख जारी किया
बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय कमेटी की प्रमुख पत्रिका 'छ्यूशी' के नए अंक में 16 जून को प्रकाशित होने वाली शिक्षा, विज्ञान व तकनीक और प्रतिभाओं के विकास पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण आलेख जारी किया जाएगा, जिसमें दिसंबर 2012 से अप्रैल 2026 तक शी चिनफिंग के इस विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान के अहम उद्धरण शामिल हैं।
इस आलेख में बल दिया गया कि शिक्षा, विज्ञान व तकनीक, प्रतिभा आधुनिक समाजवादी देश के चौतरफा निर्माण के बुनियादी और रणनीतिक स्तंभ हैं। शिक्षा शक्ति, विज्ञान व तकनीक शक्ति और प्रतिभाओं की शक्ति का निर्माण एकीकृत और एक-दूसरे का समर्थन करता है। हमें व्यवस्थित अवधारणा मजबूत कर शिक्षा के प्राथमिक विकास, वैज्ञानिक व तकनीकी स्वावलंबन और प्रतिभाओं से संचालन पर कायम पर कायम रहकर समन्वित रूप से शिक्षा, विज्ञान व तकनीक और प्रतिभाओं की व्यवस्थाओं का एकीकृत विकास बढ़ाना चाहिए।
इस आलेख में कहा गया कि हमें विज्ञान व तकनीक और प्रतिभाओं के प्रति शिक्षा की समर्थक भूमिका को मजबूत करना चाहिए। हमें चौतरफा नवाचार व्यवस्था स्थापित करना और राष्ट्रीय नवाचार व्यवस्था की समग्र कुशलता उन्नत करनी चाहिए। हमें विशाल आकार वाली, समुचित ढांचे वाली और अच्छी गुणवत्ता वाली सृजनात्मक प्रतिभाओं को तैयार करने में तेजी लानी चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Jun 2026 10:40 PM IST












