रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
रायबरेली में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायबरेली, 25 मार्च (आईएएनएस)। रायबरेली में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, नसीराबाद और बछरावां इलाकों में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच झड़प हुई। गिरोह के दो सदस्य सूरज और मार्को गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य - मनीष, पिंटू और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी अंतर्जनपदीय गैंग के शातिर लुटेरे बताए जा रहे हैं। इनके कब्जे से ईको स्पोर्ट कार व बाइक बरामद हुई है। इसके साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।

एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नसीराबाद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक ईको गाड़ी और मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। ईको गाड़ी नसीराबाद की तरफ भाग गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार फिसल कर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी सूरज गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके साथ ही कंट्रोल रूम से जिले की अन्य थाना पुलिस को ईको गाड़ी सवारों के भागने की सूचना दी गई। पड़ोसी जिले में भी सूचना दी गई। इसके बाद पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद ईको में सवार शातिर बदमाशों को बछरावां इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके अलावा पूछताछ कर उनके गिरोह का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 8:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story