रागी अंबली गर्मियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी

रागी अंबली गर्मियों के लिए परफेक्ट ड्रिंक, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो न सिर्फ ठंडक दे बल्कि सेहत भी बेहतर रखे। ऐसे में एक देसी और बेहद फायदेमंद ड्रिंक है रागी अंबली, जो आजकल फिर से लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है। यह सिर्फ एक पेय नहीं है बल्कि एक पारंपरिक हेल्दी रेसिपी है जो शरीर को अंदर से मजबूत और ठंडा रखने में मदद करती है।

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो न सिर्फ ठंडक दे बल्कि सेहत भी बेहतर रखे। ऐसे में एक देसी और बेहद फायदेमंद ड्रिंक है रागी अंबली, जो आजकल फिर से लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है। यह सिर्फ एक पेय नहीं है बल्कि एक पारंपरिक हेल्दी रेसिपी है जो शरीर को अंदर से मजबूत और ठंडा रखने में मदद करती है।

रागी अंबली मुख्य रूप से रागी से बनाई जाती है। रागी को सुपरफूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है जो गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं या जिन्हें पाचन की समस्या रहती है।

रागी अंबली बनाने का तरीका भी काफी आसान है। सबसे पहले रागी के आटे को पानी में अच्छे से मिलाकर एक पतला घोल बनाया जाता है। फिर इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है जब तक यह थोड़ा गाढ़ा और चिकना न हो जाए। इसके बाद इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर रात भर पानी में फर्मेंट होने के लिए रख दिया जाता है। अगले दिन इसे मसल कर इसमें छाछ मिलाई जाती है और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और थोड़ा सा नमक डाला जाता है। इस तरह यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्रिंक बनकर तैयार हो जाती है।

रागी अंबली को एक तरह का प्राकृतिक प्रोबायोटिक ड्रिंक भी माना जाता है, खासकर जब इसे फर्मेंट किया जाता है। यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे पूरी डाइजेशन सिस्टम मजबूत होता है।

गर्मी के मौसम में जब शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, तब रागी अंबली एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट की तरह काम करती है। यह पेट को हल्का रखती है और डिहाइड्रेशन से भी बचाती है। जिन लोगों को कब्ज या एसिडिटी की समस्या रहती है, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और खाना जल्दी पचाने में सहायक होता है।

इसके अलावा, यह वजन घटाने में भी मदद कर सकती है क्योंकि यह लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 May 2026 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story