राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कॉमेडियन की टिप्पणी पर आनंद दुबे ने जताई आपत्ति

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कॉमेडियन की टिप्पणी पर आनंद दुबे ने जताई आपत्ति
शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में एक कॉमेडियन द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे कॉमेडियन चंद पैसों के लिए किसी भी हद को पार कर सकते हैं।

मुंबई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में एक कॉमेडियन द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे कॉमेडियन चंद पैसों के लिए किसी भी हद को पार कर सकते हैं।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों की गूंज के जरिए छात्रों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किया। कार्यक्रमों में शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। यह एक अच्छी बात है, लेकिन इंदौर में एक कॉमेडियन ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए जिस तरह की आपत्तिजनक हरकत की, वह उचित नहीं है।

आनंद दुबे ने कहा कि राहुल गांधी यह कह रहे हैं कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि वह व्यक्ति मंच पर कब आया। ऐसे में उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई मंच का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ कॉमेडियन सस्ती लोकप्रियता और पैसों के लिए किसी भी स्तर तक चले जाते हैं। ऐसे लोगों को राजनीतिक कार्यक्रमों के मंच से दूर रखा जाना चाहिए। मंच से किसी के परिवार के बारे में आपत्तिजनक बात करना उचित नहीं है। आने वाले समय में सभी राजनीतिक दलों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। यह भाजपा और कांग्रेस विपक्ष और सरकार की बात नहीं है। मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए।

दूसरी ओर आईआईटी बॉम्बे में एक छात्र की मौत को लेकर आनंद दुबे ने दुख जताया।

आनंद दुबे ने कहा कि सबसे पहले हम अपनी ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर आत्महत्या करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। अभिभावकों को भी इस बारे में लगातार बच्चों से बातचीत करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आईआईटी प्रशासन को भी छात्रों से संवाद करना चाहिए। यदि कोई छात्र गलती करता है, तो उस पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Sept 2026 5:21 PM IST

Tags

Next Story