राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पद के लायक नहीं शाहनवाज हुसैन

राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पद के लायक नहीं  शाहनवाज हुसैन
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तो सिर्फ भाजपा ही कह रही थी कि वे नेता प्रतिपक्ष पद के लायक नहीं हैं। हालांकि, अब इंडिया अलायंस के बड़े नेता भी दावा कर रहे हैं कि नेता प्रतिपक्ष पद के लिए राहुल गांधी सही नेता नहीं हैं।

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तो सिर्फ भाजपा ही कह रही थी कि वे नेता प्रतिपक्ष पद के लायक नहीं हैं। हालांकि, अब इंडिया अलायंस के बड़े नेता भी दावा कर रहे हैं कि नेता प्रतिपक्ष पद के लिए राहुल गांधी सही नेता नहीं हैं।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि वे भी मानते हैं कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष पद के लायक नहीं हैं। उनकी समझ विपक्ष के नेता के अनुरूप नहीं दिखती है। यह केवल भाजपा नहीं कह रही है, बल्कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह किस तरह की भाषा बोली जा रही है। एलडीएफ और यूडीएफ से जनता थक चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि जनता को भाजपा पर विश्वास करना होगा। इंडिया अलायंस के लोग चुनाव के वक्त एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, यह कैसा गठबंधन है।

महिला आरक्षण बिल को लेकर शाहनवाज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ संदेश दिया है कि जो अफवाहें फैला रहे हैं, वे गलत हैं। कांग्रेस कह रही है कि दक्षिण में सीटें कम हो जाएंगी लेकिन पीएम ने स्पष्ट किया कि जो सीटें बढ़ेंगी, वे जनसंख्या के आधार पर नहीं, बल्कि अनुपात के आधार पर बढ़ेंगी। दूसरा, प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं पर दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। सभी दलों को मिलकर महिला आरक्षण बिल पास कराने में सहयोग करना चाहिए। आजादी के बाद पहली बार संसद का अलग सत्र बुलाकर केवल महिला आरक्षण पर चर्चा होने वाली है। विपक्ष को कोई ड्रामा नहीं करना चाहिए। देश की आधी आबादी इस पर नजर रखे हुए है कि महिला आरक्षण बिल पर सभी दल कैसा व्यवहार करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इस सत्र को बढ़ाया गया है और अलग से तीन दिन महिला आरक्षण बिल के लिए निकाले गए हैं। 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलने वाला है। मोदी सरकार ने बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। आधी आबादी इससे खुश होने वाली है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण मिलेगा और उन्हें सीटें मिलेंगी। देश की आधी आबादी को भी इस मुद्दे पर पूरी नजर रखनी चाहिए। हालांकि कुछ लोग हर बात में आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं करना चाहते हैं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी पर शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अभी मध्य पूर्व में युद्ध चल रहा है और वे बेवजह की बयानबाजी कर रहे हैं। कलकत्ता उड़ा देंगे जैसी बातें कहना ठीक नहीं है। उनकी सीमा के अंदर घुसकर उनका सब कुछ उड़ा दिया गया। इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 3:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story