राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन जिसे जनता गंभीरता से नहीं लेती नितिन नवीन  

राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन जिसे जनता गंभीरता से नहीं लेती नितिन नवीन  
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन’ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ चुनाव के वक्त ही बोलते हैं। जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है।

नदिया, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन’ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ चुनाव के वक्त ही बोलते हैं। जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है।

बंगाल चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शांतिपुर में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। नवीन के रोड शो में भारी तादात में लोग शामिल हुए। नवीन ने इसे तृणमूल के कुशासन के अंत का संकेत बताया।

आईएएनएस से बातचीत में नितिन नवीन ने राहुल गांधी के उन बयानों पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं गुंडाराज चल रहा है और ममता के कुशासन की वजह से प्रदेश में भाजपा के लिए दरवाजा खुला है।

नितिन नवीन ने कहा कि बस इंतजार कीजिए और देखिए, कुछ ही दिनों में राहुल गांधी ममता बनर्जी के साथ बैठे नजर आएंगे। इंडिया ब्लॉक टूट गया है। ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता को त्रस्त किया है। राहुल गांधी चुनाव के वक्त बोलते हैं, इससे पहले उन्होंने कभी ममता के कुशासन पर कुछ नहीं बोला, कभी धरना प्रदर्शन किया। राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलटिशियन है, उनके बोलने से बंगाल की जनता को कुछ भी लेना देना नहीं है।

दूसरे चरण की वोटिंग का जिक्र करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल के हर घर से जय श्री राम, वंदे मातरम की गूंज सुनाई पड़ रही है। 29 अप्रैल को जनता भाजपा को वोट देने के लिए सड़कों पर उतरेगी।

नितिन नवीन ने कहा कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत वोटिंग होगी और पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। ईवीएम से जो कमल निकलेगा, वह बंगाल के विकास के लिए नई किरण के रूप में आएगा। मेरा मानना ​​है कि 29 अप्रैल को लोग हर बूथ पर बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर भाजपा को वोट देंगे।

नितिन नवीन के अनुसार, भाजपा के लिए लोगों में उत्साह है और यह साबित करता है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है और जनता टीएमसी की सरकार का विसर्जन करने का मन बना चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 5:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story