राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर

राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करताः अनुराग ठाकुर
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद राधामोहन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करता है।

हमीरपुर, 14 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद राधामोहन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से मर्यादित भाषा की उम्मीद कोई नहीं करता है।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा, "तिरंगे का सम्मान हमसे या भारतीयों से बेहतर कौन जानता है? तिरंगे के सम्मान के लिए ही कैप्टन विक्रम बत्रा ने टाइगर हिल पर कब्जा करने और उस पर भारत का नियंत्रण स्थापित करने के बाद कहा था, 'ये दिल मांगे मोर।' वह एक ऐसे भारतीय युवा थे जो और आगे बढ़ना चाहते थे। उन्होंने पाकिस्तान की आगे बढ़ती सेना को रोका, पीछे धकेला और हराया।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस वंदे मातरम पर राजनीति करना चाहती है, तिरंगे पर राजनीति करना चाहती है लेकिन वह पाकिस्तान और चीन की तारीफ करना चाहती है। अब राहुल गांधी से मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की उम्मीद कोई नहीं करता। कांग्रेस की संस्कृति और परवरिश की वजह से देश ने राहुल गांधी से कभी सभ्य भाषा बोलने की उम्मीद छोड़ दी है। हालांकि किसी विदेशी महिला प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करना निंदनीय है। ये अभद्र टिप्पणी उन दो कांग्रेस नेताओं ने की, जिनकी अपनी माताएं राजनीति में रही हैं।"

अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राजनीति में मतभेद और असहमति अपनी जगह है लेकिन राहुल गांधी की भाषा से अब उनके पालन-पोषण और संस्कारों पर प्रश्नचिह्न लगने लगा है। जिस परिवार की महिलाएं देश में उच्चतम पदों पर रहीं, ऐसे परिवार से आने वाले राहुल गांधी द्वारा विदेशी महिला राष्ट्राध्यक्ष के बारे में ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।"

एफसीआरए बिल पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "किसी भी देश में पैसा आता है तो उसके लिए नियम-कानून होते हैं। विदेशी पैसा किसी भी देश में खुलेआम नहीं आता। इसके लिए नियम हैं, जिस मकसद के लिए पैसा मिला है, उसका इस्तेमाल उसी मकसद के लिए होना चाहिए लेकिन कांग्रेस नहीं चाहती कि इस पैसे पर नियंत्रण के लिए कानून हो। यह कानून न किसी धर्म, शिक्षण संस्थान और न ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। यह कानून केवल भारत की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए है।"

उन्होंने कहा, "मैं स्वतंत्रता दिवस पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आज हमीरपुर में हजारों युवा सड़कों पर उतरे और तिरंगा यात्रा निकाली, जिससे तिरंगे के सम्मान में दुनिया को एक संदेश मिला। आज का युवा विकसित भारत बनाने में अहम भूमिका निभाना चाहता है।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने कहा, "राहुल गांधी खुद ही मजाक का पात्र बन गए हैं। जिस तरह से वे व्यवहार करते हैं और ऐसी हरकतें करते हैं, उससे वे मजाक का विषय बन जाते हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Aug 2026 4:26 PM IST

Tags

Next Story