छत्तीसगढ़ सुरक्षाबलों ने नारायणपुर में दो नक्सलियों को किया न्यूट्रलाइज, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़  सुरक्षाबलों ने नारायणपुर में दो नक्सलियों को किया न्यूट्रलाइज, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभियान की सराहना की और इसे नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव करार दिया।

रायपुर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभियान की सराहना की और इसे नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव करार दिया।

सुरक्षाबलों द्वारा लाल आतंक के खिलाफ एक साहसिक अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर किए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस सफलता की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर किया। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा, "नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे वीर सुरक्षाबलों ने लाल आतंक के खिलाफ एक साहसिक और सफल अभियान को अंजाम दिया। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी गति प्रदान करती है।"

सीएम साय ने 2026 नक्सल मुक्त भारत का संकल्प दोहराते हुए कहा,"डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक निकट और निश्चित होता दिखाई दे रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।"

पुलिस के अनुसार, अबूझमाड़ के घने जंगलों में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 6 बजे नक्सलियों की टुकड़ी को घेरा। नक्सलियों ने पहले गोलीबारी की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में दो हार्डकोर नक्सली मारे गए। मृतकों में से एक इनामी घोषित नक्सली था, जिसके सिर पर 5 लाख रुपए का इनाम था। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, आईईडी और अन्य सामग्री बरामद हुई।

बता दें कि 2026 तक नक्सल मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 14 नक्सल प्रभावित जिले हैं, जिनमें नारायणपुर प्रमुख है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Sept 2025 6:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story