राजस्थान नशे के सौदागरों पर बारां पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 करोड़ 94 लाख की संपत्ति जब्त

राजस्थान नशे के सौदागरों पर बारां पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 करोड़ 94 लाख की संपत्ति जब्त
राजस्थान की बारां जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है।

जयपुर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान की बारां जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है।

नशा कारोबारियों के खिलाफ बारां पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में वाहन और अन्य संपत्तियां भी शामिल हैं। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बारां जिला पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में यह अब तक की बड़ी कार्रवाई है।

ऑपरेशन को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंधाशु के अनुसार, ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत मुरली मीणा और घांसीलाल मीणा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को बचाने के लिए कार्रवाई से पहले न्यायालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर संपत्ति को वैध दर्शाने का प्रयास किया था।

पुलिस ने जांच के दौरान दस्तावेजों और संपत्तियों का सत्यापन कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया। कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों की करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति एवं बैंक खाते जब्त किए गए हैं। इनमें करीब 5 करोड़ 90 लाख रुपए की अचल संपत्ति और अन्य चल संपत्तियां एवं बैंक खाते शामिल हैं।

पुलिस ने मुरली मीणा के ठिकाने से चार कार, पांच मोटरसाइकिलें और दो ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं। अन्य वाहनों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बैंक गारंटी से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मुरली मीणा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 प्रकरण, जबकि घासीलाल मीणा के खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ छीपाबड़ौद थाने में मामले दर्ज बताए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंधाशु ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर आर्थिक प्रहार के तौर पर देखा जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 6:33 PM IST

Tags

Next Story