'केवट' में माही श्रीवास्तव का जलवा, वाराणसी में फिल्म की शूटिंग
मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री माही श्रीवास्तव जल्द ही आगामी फिल्म 'केवट' में नजर आएंगी। सबसे खास बात यह है कि इसमें मशहूर भजन गायक और पद्म श्री से सम्मानित अनूप जलोटा भी फिल्म से जुड़े हैं।
माही ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'केवट' की टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी मजेदार रहा है। अभिनेत्री ने टीम के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "फिल्म 'केवट' में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। खासतौर पर अनूप जलोटा और पवन पांडेय के साथ काम करके बेहद खुशी हुई।"
माही ने बताया कि फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है और इसे रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
बता दें कि केवट की शूटिंग वाराणसी में हो रही है। वहां के घाटों, गलियों के साथ ही कई इलाकों में फिल्म की शूटिंग की गई है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक बाकी जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द ही इसके ट्रेलर या रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
निर्देशक अनंजय रघुराज द्वारा निर्देशित फिल्म 'केवट' का निर्माण जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन हाउस वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड के बैनर तले इसको रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट और पद्म श्री से सम्मानित अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी, डीओपी के. वेंकट महेश, गीतकार मनोज भावुक और संगीतकार साजन मिश्रा हैं। वहीं फिल्म में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार पवन पांडेय, माही श्रीवास्तव, विद्या सिंह, संदीप यादव और शम्भू राणा प्रमुख भूमिका में हैं।
अभिनेत्री माही की बात करें तो वे हाल ही में फिल्म उमा में नजर आई थी। इस फिल्म के जरिए समाज से जुड़ी भावनाएं, रिश्ते और सच्चाइयों को बेहद सादगी और गहराई के साथ दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 March 2026 5:51 PM IST












