आरबीआई का फोकस देश की ग्रोथ बढ़ाने पर, नए फ्रेमवर्क से सेक्टर को मिलेगी मजबूती राजेश शर्मा

आरबीआई का फोकस देश की ग्रोथ बढ़ाने पर, नए फ्रेमवर्क से सेक्टर को मिलेगी मजबूती  राजेश शर्मा
आरबीआई का फोकस देश की ग्रोथ बढ़ाने पर है और एनबीएफसी के लिए नए फ्रेमवर्क से सेक्टर मजबूत होगा। यह बयान कपरी ग्लोबल कैपिटल के राजेश शर्मा ने दिया।

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आरबीआई का फोकस देश की ग्रोथ बढ़ाने पर है और एनबीएफसी के लिए नए फ्रेमवर्क से सेक्टर मजबूत होगा। यह बयान कपरी ग्लोबल कैपिटल के राजेश शर्मा ने दिया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के एमडी राजेश शर्मा ने कहा कि आरबीआई का फ्रेमवर्क हमेशा एक स्पष्टता लेकर आता है। केंद्रीय बैंक का इस तरह के फ्रेमवर्क लेकर आना हमेशा अच्छा होता है और इससे सेक्टर मजबूत होता है।

उन्होंने आगे कहा कि आरबीआई हमेशा से ही देश की ग्रोथ को बढ़ाने पर फोकस करता है। इस फ्रेमवर्क से ग्रोथ को मजबूती मिलेगी और अनुपालन बेहतर होगा।

बुधवार को आरबीआई एमपीसी के फैसलों के ऐलान के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा था कि एनबीएफसी के वर्गीकरण को लेकर केंद्रीय बैंक काम कर रहा है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

मल्होत्रा ने कहा कि नए फ्रेमवर्क के अंतर्गत एनबीएफसी को उच्च स्तर, मध्य स्तर और अन्य वर्गों में बांटा जाएगा।

आरबीआई के गोल्ड लोन पर आए निर्देशों पर शर्मा ने कहा कि इनकम असेसमेंट, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को अधिक लोन देने और रिपमेंट के आधार पर लोन देने के निर्देश दिए गए हैं और इसका उद्देश्य है कि आम आदमी को आसानी से कम ब्याज दर पर लोन देना है, जिससे वह साहूकार के पास अधिक ब्याज वाला लोन लेने से बचें।

एमएसएमई पर शर्मा ने कहा कि लघु और मध्यम उद्यम (एसएमई) हमारे निर्यात में करीब 37 प्रतिशत का योगदान देते हैं। सबसे अधिक रोजगार पैदा करते हैं। इस कारण से सरकार का भी इस सेक्टर पर काफी अधिक फोकस है।

उन्होंने आगे कहा कि छोटे उद्योगों को जो लोन मिलता है वो प्रत्यक्ष तौर पर देश की ग्रोथ में योगदान देता है। हमारे एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में एसएमई की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है और हमें लगता है कि जैसे बीते वर्षों में हमने 16-18 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाई है। एसएमई के कारण आने वाले समय में भी ऐसी ही ग्रोथ दर्ज करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 6:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story