रोसेनमुलर ने मां को बर्थडे पर दिया शानदार तोहफा, शुभंकर कट से चूके

रोसेनमुलर ने मां को बर्थडे पर दिया शानदार तोहफा, शुभंकर कट से चूके
थॉमस रोसेनमुलर ने बीएमडब्ल्यू इंटरनेशनल ओपन के तीसरे राउंड में दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 7-अंडर 65 खेला और खिताब की दौड़ में खुद को मजबूती से शामिल कर लिया। तीन राउंड के बाद उनका कुल स्कोर 11-अंडर पार (69-71-65) है। वह लीडरबोर्ड में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह संयुक्त बढ़त पर चल रहे बर्न्ड वीसबर्गर और माइकल हॉलिक से सिर्फ दो स्ट्रोक पीछे हैं।

म्यूनिख, 5 जून (आईएएनएस)। थॉमस रोसेनमुलर ने बीएमडब्ल्यू इंटरनेशनल ओपन के तीसरे राउंड में दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 7-अंडर 65 खेला और खिताब की दौड़ में खुद को मजबूती से शामिल कर लिया। तीन राउंड के बाद उनका कुल स्कोर 11-अंडर पार (69-71-65) है। वह लीडरबोर्ड में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह संयुक्त बढ़त पर चल रहे बर्न्ड वीसबर्गर और माइकल हॉलिक से सिर्फ दो स्ट्रोक पीछे हैं।

तीसरे राउंड की शुरुआत रोसेनमुलर ने लगातार दूसरे दिन बोगी के साथ की, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए सात बर्डी और एक ईगल लगाए। बीच में दो बोगी के बावजूद उन्होंने 65 का बेहतरीन कार्ड खेला।

राउंड के बाद उन्होंने कहा, "मुझे ज्यादा उम्मीद नहीं थी क्योंकि मैंने शुक्रवार को मुश्किल से कट बनाया था। आज मेरी मां का जन्मदिन है, इसलिए मैं उन्हें अच्छा तोहफा देना चाहता था।"

ऑस्ट्रिया के बर्न्ड वीसबर्गर ने छह बर्डी और एक बोगी की मदद से 5-अंडर 67 का कार्ड खेला। वहीं, माइकल हॉलिक ने चार बर्डी और एक बोगी के साथ 3-अंडर 69 का स्कोर बनाया। दोनों खिलाड़ी 13-अंडर पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं और अंतिम राउंड में खिताब के प्रबल दावेदार बने हुए हैं।

मेक्सिको के कार्लोस ऑर्टिज 12-अंडर पार (67-67-70) के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने तीसरे राउंड में तीन बर्डी और एक बोगी लगाकर 2-अंडर 70 का कार्ड खेला और लीड से केवल एक स्ट्रोक पीछे हैं।

दूसरे दिन के लीडर हेनी डू प्लेसिस तीसरे राउंड में लय कायम नहीं रख सके। उन्होंने दो बर्डी और दो बोगी के साथ इवन पार 72 का स्कोर बनाया, जिससे उनका कुल स्कोर 11-अंडर पार (64-69-72) हो गया और वह रोसेनमुलर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गए।

इस बीच भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा लंबे अंतराल के बाद प्रतियोगिता में वापसी कर रहे थे, लेकिन 73-73 के स्कोर के साथ कट हासिल नहीं कर सके और टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 5:47 PM IST

Tags

Next Story