आरएसएस ने कभी गर्व करने वाला काम नहीं किया है अशुतोष वर्मा
लखनऊ, 17 मार्च (आईएएनएस)। आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खड़गे की मांग पर समाजवादी पार्टी के नेता अशुतोष वर्मा ने कहा कि आरएसएस ने कभी गर्व करने वाला काम नहीं किया। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि आरएसएस लोगों का ग्रुप है। इसके माध्यम से कुछ लोगों को लाभ दिलाने के लिए भाजपा व्यवस्था बनाकर चल रही है। ऐसे में जब पीठ ठोकनी होती है तो भाजपा और जब कुछ गलत करना हो तो आरएसएस के माध्यम से कर लो।
बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर आशुतोष वर्मा ने कहा कि देश की राजनीति में राज्यसभा का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके बाद भी महागठबंधन में कांग्रेस के लोग साथ छोड़कर जा रहे हैं तो इसका एक ही मतलब है कि कांग्रेस में अभी भी ऐसे लोग हैं, जिनको केवल विधायक और सांसद बनना है। उनको न विचारधारा सेऔर न ही पार्टी से कोई मतलब है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस महागठबंधन को हर समय धोखा देती है।
एलपीजी को लेकर उन्होंने कहा कि एलपीजी लेकर दो जहाजों के भारत पहुंचने पर साधुवाद, लेकिन क्या भारत सरकार बताएगी कि शिवालिक और नंदादेवी से आने वाले एलपीजी देश के कितने लोगों के लिए पर्याप्त है? उन्होंने कहा कि इन दोनों जहाजों में जितनी गैस है वो सिर्फ एक दिन के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जबरदस्ती अपनी पीठ थपथपवा रही है। अभी 22 से 25 जहाज स्टेट ऑफ हॉर्मुज में फंसे हुए हैं।
नंदा देवी जहाज के मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट से होते हुए गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचेगी। एक दिन पहले 'शिवालिक' जहाज लगभग 45-46 हजार टन एलपीजी लेकर मुंद्रा बंदरगाह पहुंच चुका है। जहाज के सुरक्षित पहुंचने से संवेदनशील समुद्री मार्ग से ईंधन की ढुलाई को लेकर बनी चिंताओं के बीच राहत मिलने की उम्मीद है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 March 2026 12:43 PM IST












