आरवीएनएल में जनरल-असिस्टेंट मैनेजर पदों पर वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई

आरवीएनएल में जनरल-असिस्टेंट मैनेजर पदों पर वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) में काम करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आरवीएनएल ने जनरल मैनेजन सहित कुल 3 पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं।

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) में काम करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आरवीएनएल ने जनरल मैनेजन सहित कुल 3 पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं।

आरवीएनएल ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जनरल मैनेजर (डिजाइन) का 1 और असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के 2 पद शामिल हैं। वहीं, जनरल मैनेजर पद के ऑनलाइन (ईमेल) और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बैचलर या मास्टर डिग्री, हिंदी में मास्टर डिग्री, जिसमें अंग्रेजी एक विषय के रूप में हो, या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी एक विषय के रूप में हो, और अनुवाद में डिप्लोमा (न्यूनतम एक वर्ष) का होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद जनरल मैनेजर पद के लिए चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,20,000 से 2,80,000 रुपए और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सैलरी 30,000 से 1,20,000 के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु जनरल मैनेजर पद के लिए 57 वर्ष और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 5 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 400 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद जनरल मैनेजर पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी को स्कैन कर नोटिफिकेशन में दिए गए ईमेल आईडी पर एक ही फाइन में मेल कर दें।

वहीं, असिस्टेंट मैनेजर पद का आवेदन फॉर्म उम्मीदवार सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'डिस्पैच सेक्शन, आरवीएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, टावर ए, 7वीं मंजिल, नौरोजी नगर, सफदरजंग एनक्लेव, नई दिल्ली - 110029' पते पर लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक या उससे पहले डाक से पोस्ट कर दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 6:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story