सलाद खाने के ये तरीके शरीर को कर सकते हैं बीमार, पाचन पर पड़ेगा असर

सलाद खाने के ये तरीके शरीर को कर सकते हैं बीमार, पाचन पर पड़ेगा असर
गर्मियों की शुरूआत के साथ ही खाने के साथ सलाद का सेवन भी बढ़ जाता है। सलाद में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसका सेवन शरीर को सेहतमंद बनाता है। हालांकि सलाद को गलत तरीके से खाया जाए तो इसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में आहार के सेवन का समय और तरीका बताया गया है।

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। गर्मियों की शुरूआत के साथ ही खाने के साथ सलाद का सेवन भी बढ़ जाता है। सलाद में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसका सेवन शरीर को सेहतमंद बनाता है। हालांकि सलाद को गलत तरीके से खाया जाए तो इसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में आहार के सेवन का समय और तरीका बताया गया है।

आमतौर पर लोग सलाद में अत्यधिक नमक, चाट मसाला या नींबू मिलाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह तरीका सलाद के पोषक तत्वों को कम कर देता है, जिससे इसमें केवल फाइबर ही शेष बचता है। यदि आप भी इसी तरह सलाद का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर इसके वास्तविक पोषण से वंचित रह जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, सलाद का सेवन उसके सरल और प्राकृतिक रूप में ही करना चाहिए। सलाद को छोटे टुकड़ों में काटकर मिला लें और स्वाद के लिए इसमें हरी मिर्च या काली मिर्च का उपयोग करें। सलाद में हरा धनिया और कच्चा नारियल अवश्य शामिल करें; यह इसके पोषक गुणों को और बढ़ा देता है।

कुछ लोगों को कच्ची सलाद की वजह से पाचन में परेशानी होती है। ऐसे में सलाद को भांप की सहायता से हल्का उबाल सकते हैं। सलाद को पानी में न उबाले, बल्कि स्टीमर की सहायता से पका लें। ऐसा करने से सलाद के पोषक तत्व बरकरार रहेंगे और पाचन में भी आसानी होगी।

सलाद में नींबू, नमक, मैगी मसाला और चाट मसाला जैसी चीजों को डालने से बचें। इससे शरीर में न चाहते हुए भी सोडियम की मात्रा बढ़ती है क्योंकि पहले से ही हम खाने में नमक और मिर्च ले रहे हैं और ऐसे में अलग से मसाला डालना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके साथ ही सलाद को खाने के साथ लेने से बचें। भारतीय थाली में सलाद को खाने के साथ लिया जाता है, लेकिन कोशिश करें कि खाना खाने से 1 घंटा पहले सलाद खा लें, जिससे शरीर को पूरा पोषण मिले और भूख भी बढ़ जाए।

सलाद के सेवन से वजन को नियंत्रित कर सकते हैं; इससे पाचन सही रहता है, आंखों की रोशनी बढ़ती है, और हृदय स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story