योगी सरकार ने अपने हर वादे को पूरा किया मंत्री संजय निषाद
गोरखपुर, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर उपलब्धियां गिनाईं।
उन्होंने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि योगी सरकार ने अपने हर वादे को पूरा किया है। आज की तारीख में प्रदेश में भय मुक्त और अपराध मुक्त माहौल बना हुआ है। कानून-व्यवस्था के प्रति भी लोगों का विश्वास बढ़ा है। लेकिन, पहले ऐसी स्थिति नहीं बनी थी। आज लोग सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।
उन्होंने कहा कि यह सरकार अपराधियों को सजा दिलाने में सबसे आगे रही है। राज्य में अब अपराध को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसके इतर, हमारी सरकार ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। आज की तारीख में आप सड़क से लेकर रेल तक की स्थिति देख लीजिए। प्रदेश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए काम किया है और आगे भी इसी तरह से हम काम करते रहेंगे। हमने कभी-भी प्रदेश के विकास की दिशा में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया है और ना ही आगे किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अगर मैं खुद अपने विभाग की बात करूं, तो मुझे खुद केंद्र सरकार की तरफ से मछुआरों के बीच में पैसे वितरित करने के लिए एक उचित राशि दी गई। हमने मछुआरों के परिवारजनों को भी आर्थिक रूप से विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पूरा खाका पहले से ही तैयार किया जा चुका है, सबकुछ उसी के अनुरूप किया जा रहा है। इसके इतर, हमने महिलाओं को भी सशक्त करने की दिशा में काम किया। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि यह सब काम तभी संभव हो पाएगा, जब हमारे अंदर इच्छा शक्ति होगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मछुआरों की आय को दोगुनी करने का काम किया है। इस तरह से देखें, तो अब प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं। आप 2017 से पहले और अब के उत्तर प्रदेश की स्थिति को देख लीजिए। दोनों में आपको जमीन आसमान का अंतर दिख जाएगा। कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि हमने अपने सभी वादे को पूरा किया है। हमने हर क्षेत्र में काम किया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 March 2026 4:41 PM IST












