सांसदों को रोकना लोकतंत्र की हत्या, पूरा देश देगा आंदोलन में साथ आराधना मिश्रा मोना
लखनऊ, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताते हुए भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में पूरा देश इस आंदोलन में साथ खड़ा नजर आएगा।
विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "इंडी गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन रहा है। मैं राहुल गांधी को बधाई देती हूं कि वे सभी दलों को साथ लाए। जिस तरह से सभी सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं का उन्हें सहयोग मिला है, ये इस बात की शुरुआत है कि अब इस देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का काम भाजपा के कहने पर चुनाव आयोग कर रहा था, उसे अब रोकना पड़ेगा। अगर ये रुकेगा नहीं, तो इसका परिणाम देश की जानता उन्हें जरूर देगी।"
उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस बल का प्रयोग करके हमारे सांसदों को रोका गया, वो लोकतंत्र की हत्या है। वो केवल यही तो कह रहे थे कि हम शांतिपूर्वक मुख्य चुनाव आयुक्त के पास जाएंगे और उन सवालों का जवाब लेंगे, जो इस देश का सवाल है। अगर 13 करोड़ से ज्यादा वोट कट गए हैं, तो इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा? ये विपक्ष की जिम्मेदारी है, जो वो निभा रहे थे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह से प्रियंका गांधी को रोका गया, गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं को रोका गया, पूरी तरह से गैर-लोकतांत्रिक है। भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन जो आजादी के आंदोलन में क्या कर रहे थे, ये देश जानता है। उनसे कम से कम गांधी परिवार को अपनी निष्ठा और देश के प्रति अपने प्रेम और समर्पण के लिए किसी से सर्टिफिकेट लेने की कोई जरूरत नहीं है।
आराधना मिश्रा मोना ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस देश के लिए शहादत दी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के परिवार ने इस देश के लिए प्राणों की आहुति तक दे दी। वो इस देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। आने वाले समय में इस आंदोलन के लिए पूरा देश उठकर खड़ा हो जाएगा।
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रभु का नाम हमेशा अपने वर्चस्व को बढ़ाने के लिए और राजनीतिक समीकरण को गाढ़ने के लिए किया है। हमारे लिए प्रभु राम और गणेश भी पूजनीय हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 Oct 2026 7:58 PM IST












