सपा-कांग्रेस का एजेंडा हिंदू धर्म का अपमान करना रहा, पीडीए का मतलब 'परिवार विकास प्राधिकरण' भूपेंद्र चौधरी

सपा-कांग्रेस का एजेंडा हिंदू धर्म का अपमान करना रहा, पीडीए का मतलब परिवार विकास प्राधिकरण भूपेंद्र चौधरी
अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा विवाद के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि इन पार्टियों का एकमात्र एजेंडा हिंदू धर्म का अपमान करना रहा है। उन्‍होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस पीडीए की बात वह करते आ रहे हैं, उसका मतलब 'परिवार विकास प्राधिकरण' है।

लखनऊ, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा विवाद के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि इन पार्टियों का एकमात्र एजेंडा हिंदू धर्म का अपमान करना रहा है। उन्‍होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस पीडीए की बात वह करते आ रहे हैं, उसका मतलब 'परिवार विकास प्राधिकरण' है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आईएएनएस से कहा, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का हमेशा से यही एजेंडा रहा है कि हिंदू धर्म का अपमान किया जाए, उसे बदनाम किया जाए और हिंदू धर्म के प्रति जितना हो सके अविश्वास पैदा किया जाए। यही उनका एजेंडा रहा है। उन्होंने हमेशा सनातन परंपरा और हिंदू आस्था का अपमान करने का काम किया है। अगर आप समाजवादी पार्टी के चरित्र को देखें, तो उन्होंने राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए अदालतों में लगातार कोशिशें कीं। उन्होंने कारसेवकों पर गोलियां भी चलवाईं। कांग्रेस पार्टी ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को मानने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा तक दायर किया कि भगवान राम काल्पनिक हैं।"

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग बाबरी मस्जिद और मदरसों के लिए इकट्ठा हुए चंदे का हिसाब नहीं मांगेंगे। सरकार ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक एसआईटी का गठन किया है लेकिन जैसा कि मैंने कहा, उनका एजेंडा नकारात्मक है। वे हमारे धर्म, संतों और हिंदुओं के बारे में हमेशा ऐसी बातें करते हैं जिससे समाज में इस व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा हो। यही उनका एजेंडा रहा है। अगर आप समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इतिहास को देखें, तो उन्होंने हमेशा सनातन धर्म, संतों और हमारे मठों व मंदिरों का अपमान करने का काम किया है।"

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, "वे पीडीए की बात करते हैं लेकिन पीडीए का मतलब है 'परिवार विकास प्राधिकरण'। सब कुछ उनके परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमता है। मान लीजिए कि चुनाव के बाद वे सत्ता में आते हैं, तो सत्ता में आने के बाद उनका एजेंडा क्या होगा? विपक्ष में रहते हुए उनका एजेंडा क्या है।"

उन्‍होंने कहा कि सपा के दोहरे चरित्र को जनता समझ चुकी है। इसीलिए उत्तर प्रदेश की जनता ने लगातार चुनावों में इनको हराने का काम किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2026 4:59 PM IST

Tags

Next Story