सरकार संविधान को सर्वोपरि मानकर कर रही काम भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी

सरकार संविधान को सर्वोपरि मानकर कर रही काम भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी
नर्मदापुरम से भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने संवैधानिक मुद्दों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में संविधान सर्वोपरि है। सभी संस्थाएं और सरकारें संविधान के दायरे में रहकर काम करती हैं। उन्होंने विपक्ष से संवैधानिक व्यवस्था को समझने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जनता के हितों और संविधान के प्रावधानों के अनुसार काम कर रही है।

भोपाल, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। नर्मदापुरम से भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने संवैधानिक मुद्दों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में संविधान सर्वोपरि है। सभी संस्थाएं और सरकारें संविधान के दायरे में रहकर काम करती हैं। उन्होंने विपक्ष से संवैधानिक व्यवस्था को समझने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जनता के हितों और संविधान के प्रावधानों के अनुसार काम कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक मामलों में शामिल करने संबंधी सवाल पर दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि भारत में संविधान सबसे ऊपर है और सभी उसके नियंत्रण में हैं। सुप्रीम कोर्ट से ऊपर कोई संस्था नहीं है और विपक्ष को इस बात को समझना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी संवैधानिक व्यवस्था की सर्वोच्चता को समझना चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि पहले एक परिवार के प्रभाव में व्यवस्था चलने की बात कही जाती थी, लेकिन अब यह किसी परिवार की नहीं, बल्कि देश और जनता की सरकार है। वर्तमान सरकार संविधान को सर्वोपरि मानकर काम कर रही है और आगे भी इसी सिद्धांत पर काम करती रहेगी।

ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भी दर्शन सिंह चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने इस प्रक्रिया पर करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन इसके बावजूद आरक्षण लागू नहीं किया गया। इस पर भाजपा सांसद ने कांग्रेस के ऐतिहासिक रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट आई थी, तब उनकी पार्टी अस्तित्व में नहीं थी। उन्होंने सवाल किया कि उस समय रिपोर्ट का विरोध किसने किया था। इसके साथ ही, उन्होंने मंडल आयोग का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने का काम उनकी पार्टी की सरकार ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए दावा किया कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है और ओबीसी समुदाय के हितों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

भाजपा सांसद ने कहा कि सरकार जिसकी जितनी हिस्सेदारी के सिद्धांत को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 8:55 PM IST

Tags

Next Story