सत्ता के लिए अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर, मुसलमानों को समझते हैं बंधुआ मजदूर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

सत्ता के लिए अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर, मुसलमानों को समझते हैं बंधुआ मजदूर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की राजनीति कर रहे हैं और मुसलमानों के मुद्दों पर जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं।

बरेली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की राजनीति कर रहे हैं और मुसलमानों के मुद्दों पर जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं।

मौलाना रजवी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की सारी कोशिशें और संघर्ष 2027 में सत्ता पाने के लिए हैं। वह किसी भी तरह कुर्सी हासिल करना चाहते हैं। इसीलिए वह 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर बढ़ रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव मुसलमानों के मुद्दों पर बात नहीं करते, ताकि उनका 'सॉफ्ट हिंदुत्व' वाला रुख कामयाब हो सके। उनको लगता है कि मुसलमान तो समाजवादी पार्टी के बंधुआ मजदूर हैं। वे कहां जाएंगे? आखिर में वे हमारे पास ही लौटकर आएंगे। समाजवादी पार्टी की यही सोच है।"

उन्होंने अखिलेश यादव पर मुस्लिम मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा, "मगर उन्होंने जिस तरीके से मुसलमानों से दूरियां बढ़ाई हैं, वह सबके सामने है। बाबरी मस्जिद पर कभी उनका कोई बयान नहीं आया, ज्ञानवापी मस्जिद पर कोई उनका वक्तव्य नहीं है, शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा पर कभी वो कुछ नहीं बोले, संभल की घटना पर उन्होंने खामोशी अख्तियार की, वक्फ संशोधन बिल पर बिल्कुल चुप्पी साधे रहे।"

मौलाना ने कहा, "इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हिजाब पर प्रतिबंध की बात कही है। वो अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के एक प्रोग्राम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि इस्लामी लिबास, हिजाब पर हमारे देश में पाबंदी लगेगी।। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उनको यूरोप के देश स्वीडन से भी सबक हासिल करना चाहिए।"

उन्होंने स्वीडन का उदाहरण देते हुए कहा, "वहां के प्रधानमंत्री हमेशा हिजाब के खिलाफ बोलते थे, मुसलमानों के खिलाफ बोलते थे और अभी उनका क्या हश्र हुआ। अभी जो चुनाव हुए, उसमें अपोजिशन की महिला लीडर ने हमेशा मुसलमानों के हुकूक और अधिकारों की बात की, तो मुसलमानों ने मुत्तहिद हो करके महिला अपोजिशन लीडर को कामयाब बनाया और स्वीडन के प्रधानमंत्री इलेक्शन हार गए तो ऐसे ही इस्लामोफोबिया की शिकार हैं जॉर्जिया मेलोनी, उनको सबक हासिल करना चाहिए। बहुत जल्द इटली में इलेक्शन होने वाले हैं, वहां की आवाम उनको मुंहतोड़ जवाब देगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Sept 2026 6:47 PM IST

Tags

Next Story