शाम तक होगा अच्छा मतदान, पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा की सरकार लॉकेट चटर्जी

शाम तक होगा अच्छा मतदान, पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा की सरकार लॉकेट चटर्जी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने दूसरे चरण में अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

बारानगर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने दूसरे चरण में अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमारे बूथ पर लगभग 85 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सुबह से मतदान करने के लिए लोग आ रहे है। इस बार शांति से हो रहा है क्योंकि चुनाव आयोग की तरफ से सेंट्रल फोर्स लगाई गई है और टीएमसी के लोग कुछ करने से पहले सोच रहे है। इसके चलते लोग बिना डरे घर से निकल कर वोट कर रहे है। शाम तक अच्छा प्रतिशत देखने को मिलने वाला है।"

उन्होंने कहा, "मतदान के लिए बहुत कम लोग बचे हैं। बहुत शांति से प्रक्रिया चल रही है। मुझे लगता है कि पहले चरण से अधिक मतदान होने वाला है। सभी को अपने अधिकार का उपयोग करना चाहिए। भाजपा सरकार बना रही है। ममता बनर्जी के हाथ से बंगाल जा रहा है।"

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि इस बार जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है, इसीलिए और लोग जल्द से आकर मतदान कर रहे हैं, जिससे परिवर्तन हो सके। ये बात टीएमसी को भी पता है कि इस बार जनता ने उनका साथ छोड़ दिया है और भाजपा की सरकार ला रही है। पहले चरण से भी ज्यादा वोटिंग प्रतिशत इस बार देखने को मिल सकता है।

ममता सरकार पर निशाना साधते हुए लॉकेट चटर्जी ने कहा कि इस लोगों की परेशानी भी देखकर लोग समझ जा रहे हैं कि बंगाल इनके हाथ से जा रहा है, इसीलिए ममता बनर्जी चुनाव आयोग, भाजपा और सेंट्रल फोर्स के नाम पर झूठी अफवाह फैला रही है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है चुनाव शांति से हो रहा है।

पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर उन्होंने कहा कि ये टीएमसी का चरित्र है, वो लोग जानबूझकर इस तरह काम कर रहे हैं जिससे राज्य का माहौल खराब किया जा सके, लेकिन उनको ये नहीं पता कि इस बार ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। सेंट्रल फोर्स हर जगह तैनात है और लोग हिंसा नहीं कर पाएंगे, जो करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसीलिए शांतिपूर्वक मतदान होने दे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 April 2026 2:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story