शी चिनफिंग ने हुनान विश्वविद्यालय की 100वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा

शी चिनफिंग ने हुनान विश्वविद्यालय की 100वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा
सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 16 अक्टूबर को चीन के हुनान विश्वविद्यालय की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा और सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, छात्रों और पूर्व छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बीजिंग, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 16 अक्टूबर को चीन के हुनान विश्वविद्यालय की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा और सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, छात्रों और पूर्व छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने पत्र में शी चिनफिंग ने आशा व्यक्त की कि हुनान विश्वविद्यालय नए युग के लिए चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों से प्रेरित होगा, अपनी गौरवशाली क्रांतिकारी परंपराओं को आगे बढ़ाएगा, अकादमी की सहस्राब्दी पुरानी शैक्षणिक विरासत को जारी रखेगा, "तथ्यों से सत्य की खोज और प्रथम बनने के साहस" की भावना को बढ़ावा देगा, अपनी शिक्षा की गुणवत्ता और स्तर में निरंतर सुधार करेगा और अधिक उत्कृष्ट प्रतिभाओं को विकसित करने का प्रयास करेगा, जिससे एक मजबूत शैक्षिक राष्ट्र के निर्माण और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने में नया योगदान दिया जा सके।

गौरतलब है कि 1926 में स्थापित हुनान विश्वविद्यालय में हजार साल पुरानी संस्था युएलू अकादमी स्थित है। सौ वर्षों से, विश्वविद्यालय विरासत और नवाचार के सिद्धांतों का पालन करते हुए चीन के लिए बड़ी संख्या में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का पोषण कर रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Oct 2026 11:13 PM IST

Tags

Next Story