शूटिंग में लड़कियां अच्छा कर रही हैं, आगे और भी मेडल आने की उम्मीद राइजा ढिल्लों

शूटिंग में लड़कियां अच्छा कर रही हैं, आगे और भी मेडल आने की उम्मीद राइजा ढिल्लों
दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में 'खेल महाकुंभ 2026' के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं ने हिस्सा लिया। एशियन गेम्स 2026 में महिला स्कीट टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं निशानेबाज रायजा ढिल्लों मानती हैं कि शूटिंग में लड़कियां भी अच्छा कर रही हैं, उन्हें उम्मीद है कि इस खेल में आगे और भी मेडल आएंगे। इसके साथ ही शूटर ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य इंटरनेशनल वर्ल्ड कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप है।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में 'खेल महाकुंभ 2026' के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं ने हिस्सा लिया। एशियन गेम्स 2026 में महिला स्कीट टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं निशानेबाज रायजा ढिल्लों मानती हैं कि शूटिंग में लड़कियां भी अच्छा कर रही हैं, उन्हें उम्मीद है कि इस खेल में आगे और भी मेडल आएंगे। इसके साथ ही शूटर ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य इंटरनेशनल वर्ल्ड कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप है।

'खेल महाकुंभ 2026' स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शूटर राइजा ढिल्लों ने आईएएनएस से कहा, "एशियन गेम्स में हमारा यह मेडल ऐतिहासिक था। हमने कभी स्कीट विमेंस में मेडल नहीं जीता था, तो यह हमारे लिए काफी गर्व की बात है, पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इस खेल में काफी गुंजाइश है। भातीय शूटर्स काफी अच्छा कर रहे हैं। इस खेल में लड़कियां भी अच्छा कर रही हैं। एशियन गेम्स में शॉटगन में भी बहुत अब हमारा मेडल आया है, उम्मीद है कि आगे और भी मेडल आएंगे। अपने लक्ष्य से न भटकें। अपना एक अच्छा रूटीन बनाएं, अच्छी कोचिंग लें और अपनी तकनीक पर फोकस करें। भविष्य में हमारे दो-तीन इंटरनेशनल वर्ल्ड कप, वर्ल्ड चैंपियनशिप्स होंगे, जिसकी तैयारी कर रहे हैं।"

भारतीय सेलर (नाविक) नेत्रा कुमानन ने कहा, "मैं दिल्ली खेल महाकुंभ 2026 के पहले सेशन में मौजूद थी, जहां तीन एथलीट्स ने अपने अनुभवों और अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए बताया कि खेल ने उनके जीवन में क्या बदलाव लाए हैं। खेल सच में आपका जीवन बदल सकता है। हर उम्र के लोगों को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। आज के कार्यक्रम से यह एक बहुत अच्छा संदेश मिला है।"

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने वालीं महिला कबड्डी खिलाड़ी निकिता कुमारी ने कहा, "अब तक का मेरा सफर बहुत अच्छा रहा है, क्योंकि मैंने ज्यादातर गोल्ड मेडल ही जीते हैं। यह मेरा तीसरा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था और यहां भी हमने गोल्ड जीता। सभी बहुत खुश थे। यह भारत के लिए गर्व का पल था। फिट रहने के लिए, हम लगातार प्रैक्टिस करते हैं। हमारा मानना ​​है कि एक दिन की छुट्टी भी हमें दूसरों से पीछे कर सकती है। हम अपने कैंप में कड़ी ट्रेनिंग करते हैं, जहां हमें सही मार्गदर्शन और एक संतुलित डाइट मिलती है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय दल से मुलाकात की। निकिता ने बताया, "पीएम मोदी से मिलना एक शानदार अनुभव था। उन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया और देश के लिए खेलते रहने के साथ-साथ आने वाले ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि अगर हम कड़ी मेहनत करेंगे, तो सरकार हर कदम पर हमारा साथ देगी।"

कबड्डी खिलाड़ी मनीषा कुमारी ने कहा, "यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। सभी एथलीट्स और युवाओं के लिए मेरा संदेश यह है कि चाहे आप कबड्डी जैसे खेलों में हों या पढ़ाई-लिखाई में, अपना शत प्रतिशत दें, सफलता जरूर मिलेगी। हमारे लिए एशियन गेम्स बहुत अच्छे रहे। भारत के लिए गोल्ड जीतना गर्व की बात थी, खासकर तब जब हमारा राष्ट्रगान बजा और हमारा तिरंगा सबसे ऊपर फहराया गया।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Oct 2026 7:51 PM IST

Tags

Next Story