श्वेयलोंग बर्फ भंजक जहाज ने 12 बर्फ स्टेशनों पर सर्वेक्षण कार्य पूरा किया

श्वेयलोंग बर्फ भंजक जहाज ने 12 बर्फ स्टेशनों पर सर्वेक्षण कार्य पूरा किया
चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित चीन के 16वें आर्कटिक महासागर में बर्फ स्टेशन का सर्वेक्षण कार्य अब जारी है। हाल में 12 बर्फ स्टेशनों पर श्वेयलोंग (स्नो ड्रैगन) नामक बर्फ भंजक जहाज का सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है।

बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित चीन के 16वें आर्कटिक महासागर में बर्फ स्टेशन का सर्वेक्षण कार्य अब जारी है। हाल में 12 बर्फ स्टेशनों पर श्वेयलोंग (स्नो ड्रैगन) नामक बर्फ भंजक जहाज का सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है।

बताया जाता है कि वर्तमान अभियान में श्वेयलोंग ने कुल 12 बर्फ स्टेशनों पर सर्वेक्षण कार्य किया, जो आर्कटिक अभियान के इतिहास में एक जहाज के लिए नया रिकॉर्ड है। मौके पर बर्फ की स्थिति और कामकाज की स्थिति की दोहरी बाधाओं के तहत अभियान दल ने बारीकी से की गई योजना के जरिए बर्फ की सतह पर वैज्ञानिक अभियान के सामान का परिवहन और गारंटी का काम पूरी तरह से पूरा किया। बर्फ पर आधारित बोया के 30 से ज्यादा सेट तैनात किए गए।

बताया जाता है कि करीब छह घंटों के प्रयास के बाद अभियान दल के सदस्यों ने बर्फ स्टेशन पर 1.3 मीटर मोटाई और 1.2 मीटर लंबाई व चौड़ाई वाला बर्फ का एक टुकड़ा पाया। बाद में इस नमूने के प्रयोग से आर्कटिक माहौल में समुद्री बर्फ के यांत्रिक गुण को मापा जाएगा।

वर्तमान कार्य के दौरान वायुमंडलीय परिसीमा परत, समुद्री बर्फ के भौतिक विज्ञान, बर्फ के नीचे की पारिस्थितिकी और बर्फ के नीचे महासागर आदि का अवलोकन किया गया। इसके अलावा, अभियान दल ने आर्कटिक महासागर में बिना इंसान वाला निरीक्षण नेटवर्क स्थापित किया और देश में निर्मित उन्नत समुद्री निगरानी उपकरण का परीक्षण और परिचालनात्मक अनुप्रयोग भी किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Aug 2026 10:30 PM IST

Tags

Next Story