एसआईआर एक छलावा, यह चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयासः अविनाश पांडे

एसआईआर एक छलावा, यह चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयासः अविनाश पांडे
उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच महीने चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से जारी सूची पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने प्रतिक्रिया दी है।

लखनऊ, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच महीने चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से जारी सूची पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने प्रतिक्रिया दी है।

यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, "एसआईआर एक छलावा है और पूरी तरह से गुमराह करने वाला है। इसका इस्तेमाल चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है, जबकि योग्य मतदाताओं को मतदान में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। एसआईआर में विशेष समुदाय को चिह्नित करते हुए, उन्हें वंचित करने की साजिश नहीं होनी चाहिए। ऐसे कार्य लोकतंत्र को कमजोर करते हैं।"

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, " उत्तर प्रदेश में जारी की गई सूची में अगर किसी का नाम नहीं है, तो उन्हें सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। उत्तर प्रदेश के लिए संतोष की बात यह है कि चुनाव तुरंत नहीं हो रहे हैं। कुछ जगह तो चुनाव के दौरान एसआईआर हो रहा है। हमारे तो पास अभी समय है। मैं एसआईआर के पक्ष में हूं लेकिन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।"

अमेरिका-ईरान शांति समझौते में पाकिस्तान की भूमिका पर सलमान खुर्शीद ने कहा, "अगर हम नहीं करेंगे तो कोई और नहीं करेगा। यह हमारी गलती थी कि हमने उन जगहों को छोड़ दिया, जो पाकिस्तान ने हमसे छीन ली थीं। यह हमारी जिम्मेदारी थी। अगर अब पूरा विश्व शांति के लिए पाकिस्तान पर निर्भर रहेगा तो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईएआर) -2026 के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। संशोधित सूची में कुल 13.39 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए हैं। पुनरीक्षण प्रक्रिया में कुल 2 करोड़ 4 लाख 45 हजार 300 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इसके बावजूद पूरी प्रक्रिया के बाद राज्य में कुल 84,28,767 नए मतदाता जुड़ गए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 11:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story