दिल्ली के वेलकम इलाके में युवक की हत्या, नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े

दिल्ली के वेलकम इलाके में युवक की हत्या, नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े
पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही है।

नई दिल्‍ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही है।

शुक्रवार शाम लगभग 6:45 बजे थाना वेलकम को सूचना मिली कि झील पार्क स्थित एक मजार के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान वेलकल स्थिति लकड़ी मार्केट निवासी मोहम्मद शमीम (21) के रूप में हुई। घटनास्थल का फोरेंसिक टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। थाना वेलकम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर रूपेश खत्री, एसएचओ वेलकम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, एसआई धीरेंद्र, एएसआई रामबीर, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कुलदीप, ललित, संदीप और कांस्टेबल विनोद व गौरव शामिल थे। यह टीम एसीपी भजनपुरा सहदेव कुमार राणा के नेतृत्‍व में लगातार काम करती रही और विभिन्न स्रोतों से सुराग जुटाकर संदिग्धों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को धर दबोचा। इनमें वसीम उर्फ मिया (20) और तिलक राज उर्फ राज (23) शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि शमीम उर्फ सुई उन्हें लगातार परेशान करता था, जिससे तंग आकर उन्होंने उस पर हमला कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 5:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story