सोशल मीडिया से ब्रेक लेना चाहते हैं कुणाल कपूर, किताबें पढ़ने की जताई इच्छा

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने विचार शेयर करते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि वह अपना समय सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने की जगह किताबें पढ़ने में बिताना ज्यादा पसंद करने लगे हैं।
अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से टेक्नोलॉजी, साइंस और थ्रिलर पर आधारित किताबों के नाम पूछे।
कुणाल कपूर लिखते हैं, "मैं ज्यादा समय पढ़ने में बिताना चाहता हूं और कम समय स्क्रॉल करने में। ये थोड़ा अजीब है कि मैं ये बात उसी ऐप पर पूछ रहा हूं, जिससे मैं दूर होना चाहता हूं। मुझे अच्छी किताबों के बारे में बताएं, ज्यादातर टेक्नोलॉजी और साइंस-फिक्शन पर आधारित ऐसी थ्रिलर किताबें, जिन्हें एक बार शुरू करने के बाद रख न सकूं। आप सभी के सुझावों का मैं स्वागत है।"
अभिनेता कुणाल कपूर की बात करें तो उन्होंने जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: भाग एक' में स्वर्ग के राजा इंद्रदेव का किरदार निभाया है। फिल्म में वह देव-असुर संघर्ष और रावण से जुड़े अहम दृश्यों में दिखाई देते हैं, साथ ही भगवान विष्णु से अवतार लेने का आग्रह करने वाले प्रसंग में भी शामिल हैं।
अभिनेता के अभिनय और अंदाज को हर तरफ से सराहना मिल रही है। 'रामायण: भाग एक' में रणबीर कपूर (भगवान राम), साईं पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा भी हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी। पहला भाग सिनेमाहाल में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। दूसरा भाग दीपावली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
इसके अलावा, अभिनेता जल्द ही सोशल थ्रिलर फिल्म 'लंबोधरा 2.0' में नजर आएंगे। इस फिल्म को सिंपल सुनी ने डायरेक्ट किया है, जो कन्नड़ और हिंदी दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
