सोना-चांदी सस्ते में खरीदने का मौका; कीमतें करीब 8,000 रुपए तक घटीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: करीब 1,200 रुपए और 8,000 रुपए कम हो गया है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,184 रुपए कम होकर 1,49,937 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,51,121 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,427 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,37,342 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,12,453 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,13,341 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का दाम 7,883 रुपए कम होकर 2,36,158 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,44,041 रुपए प्रति किलो था।
वायदा बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है। खबर लिखे जाने तक सोने के 05 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,52,488 रुपए हो गया है और चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.60 प्रतिशत कम होकर 2,38,483 रुपए हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में बिकवाली देखी गई। सोना 0.11 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,770 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह हाल की तेजी बाद आई मुनाफावसूली है, इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाने का दाम किया है।
सोने और चांदी ने बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। इस दौरान सोने की कीमत में करीब 54 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 144 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 April 2026 6:03 PM IST












