सोनम कपूर के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, बेटे का रखा यह बेहद खास नाम

सोनम कपूर के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, बेटे का रखा यह बेहद खास नाम
अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों दूसरी बार मां बनने के सुख को इंजॉय कर रही हैं। बेटे के जन्म के बाद से ही हर कोई उसका नाम जानने के लिए उत्सुक था। अभिनेत्री ने शनिवार को छोटे बेटे का नाम रिवील किया।

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों दूसरी बार मां बनने के सुख को इंजॉय कर रही हैं। बेटे के जन्म के बाद से ही हर कोई उसका नाम जानने के लिए उत्सुक था। अभिनेत्री ने शनिवार को छोटे बेटे का नाम रिवील किया।

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे पति आनंद आहूजा और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने छोटे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है। अभिनेत्री ने लिखा, "उस दिव्य शक्ति की भावना में जिसने एक बार फिर हमारी जिंदगी को खूबसूरती से बदल दिया है। एकादशी के पवित्र दिन, भगवान विष्णु की कृपा से जन्मे हमारे दूसरे बेटे को हम एक खास आशीर्वाद मानते हैं, जैसे वह अपने बड़े भाई के साथ एक सुंदर और दिव्य जुड़ाव लेकर आया हो। रुद्रलोक कपूर आहूजा का बहुत प्यार और आभार के साथ हम स्वागत करते हैं।"

उन्होंने अपने बेटे के नाम का अर्थ समझाते हुए लिखा, "वेदों में 'रुद्र' का अर्थ शक्तिशाली और साहसी होता है। वह शक्ति जो दुखों को दूर करती है और नई ऊर्जा, उपचार और बदलाव का प्रतीक है।"

उन्होंने अपने बेटे के नाम का संबंध बड़े बेटे से जोड़ा। अभिनेत्री ने लिखा, "रुद्र का संबंध वायु से भी माना जाता है, यानी उस जीवन शक्ति से जो हर जीव में बहती है। हमारे बड़े बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा है, जो जीवन और संरक्षण का प्रतीक है।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "अब रुद्र के आने से ऐसा लगता है जैसे हमारी जिंदगी में एक सुंदर संतुलन पूरा हो गया हो। शक्ति और शांति, संरक्षण और परिवर्तन, दोनों साथ-साथ। हम दुआ करते हैं कि अपने नाम की तरह रुद्र भी निडर, दयालु, समझदार और उजाला फैलाने वाला बने। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से धन्यवाद- सोनम कपूर, आनंद अहूजा, वायु कपूर अहूजा और रुद्रलोक कपूर अहूजा।"

सोनम के पोस्ट करने के बाद उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इमोजी शेयर कर कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री सोफी चौधरी ने लिखा, "आपको बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story