पीएम मोदी आपने 25 साल में चुनौतियों का किया बखूबी सामना, भारत के प्रति आपके समर्पण को सलाम दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में इसे गर्व का विषय बताया।
एक्स पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी बात रखी। पीएम मोदी के सफल सफर को सलाम करते हुए लिखा, "आज से 25 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद से आपने भारत के लोगों के बेहतर जीवन के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित किया है। आपकी इस अटूट समर्पण को मैं सलाम करता हूं और इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपको हार्दिक बधाई देता हूं।"
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते इकबाल का भी उन्होंने उल्लेख किया। आगे लिखा कि आपके नेतृत्व में, भारत ने विनिर्माण क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के माध्यम से लगातार प्रगति की है। विभिन्न चुनौतियों के बीच भी अपनी दृढ़ता का प्रदर्शन किया है। ये उपलब्धियां भारतीय जनता के लिए गर्व का विषय हैं और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं।
अपने संदेश में उन्होंने दक्षिण कोरिया और भारत के संबंधों को खास बताया। कहा, "विशेष रणनीतिक साझेदारों के रूप में, कोरिया गणराज्य और भारत मिलकर विकास और नवाचार के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। हम दोनों देशों में व्यवसायों और युवाओं की आकांक्षाओं तथा विकास को समर्थन देना जारी रखेंगे और पिछले अप्रैल में नई दिल्ली में हमने जो साझा दृष्टिकोण निर्धारित किया था, उसे साकार करेंगे।"
अपनी बातों को विराम देते हुए उन्होंने अंत में लिखा, "मैं इस बार सोल में आपका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और भारत की जनता के प्रति कोरिया गणराज्य की जनता की गहरी मित्रता व्यक्त करता हूं।"
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं। उनका सियासी सफर 7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुआ था। तब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मई 2014 तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद वह देश के प्रधानमंत्री बने और लगातार 3 कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। इस मौके पर दुनिया के कई नेता उनको बधाई दे रहे हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Oct 2026 7:15 PM IST












