चिन्ता: महाराष्ट्र में सूखे के हालात को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, मांगी केंद्रीय सहायता

महाराष्ट्र में सूखे के हालात को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, मांगी केंद्रीय सहायता
  • शाह ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
  • 8 से 11 अक्टूबर के बीच दौरा करेगी केंद्रीय टीम
  • फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य में कम बारिश की वजह से सूखे के हालात की जानकारी दी। शाह ने राज्य के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की एक टीम 8 से 11 अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र का दौरा कर हालात का जायजा लेगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री से आग्रह किया कि महाराष्ट्र में सूखे के हालात को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा केंद्रीय सहायता प्रदान की जाए। शाह ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र सरकार और किसानों के साथ है। केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हरसंभव मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जरिए महाराष्ट्र को तुरंत मदद मुहैया कराई जाएगी।

इससे पहले बीते सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य में सूखे की स्थिति से विस्तार से अवगत कराया था। प्रधानमंत्री ने शिंदे को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार महाराष्ट्र के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और इस समस्या से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

Created On :   7 Oct 2026 7:32 PM IST

Tags

Next Story