श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टीम को 1996 का वनडे विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले अरविंद डी सिल्वा और उनकी पत्नी प्रियंगा अनुष्का विजेनायके की गिरफ्तारी का वारंट कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट पासन अमरसेना ने बुधवार को जारी किया।

कोलंबो, 16 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टीम को 1996 का वनडे विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले अरविंद डी सिल्वा और उनकी पत्नी प्रियंगा अनुष्का विजेनायके की गिरफ्तारी का वारंट कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट पासन अमरसेना ने बुधवार को जारी किया।

यह आदेश तब दिया गया जब कपिला चंद्रसेना और उनकी पत्नी से जुड़े एयरबस ट्रांजेक्शन से जुड़ा मामला बुधवार सुबह कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।

कपिल चंद्रसेना, जिन्हें इस घटना के सिलसिले में संदिग्ध के तौर पर नामजद किया गया था, अब गुजर चुके हैं। उनकी पत्नी, जिन्हें इस मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया है, वे अभी विदेश में हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा और उनकी पत्नी प्रियंगा अनुष्का विजेनायके जमानत के तौर पर खड़े थे।

मामले की सुनवाई के दौरान संदिग्ध भी कोर्ट में मौजूद नहीं था। जमानतदार कोर्ट में पेश नहीं हुए, इसलिए मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिए।

जमानतदारों की तरफ से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताया कि वे पेश नहीं हो सकते क्योंकि अरविंदा डी सिल्वा की मां गुजर गई हैं और उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होना है। मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि मामले से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज पेश किए जाएं और जब वारंट वापस लेने के लिए जाएं तो हालात कोर्ट के ध्यान में लाए जाएं।

60 साल के अरविंदा डी सिल्वा श्रीलंका क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। 1996 वनडे विश्व कप के हीरो रहे अरविंदा ने श्रीलंका के लिए 93 टेस्ट और 308 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 159 टेस्ट पारियों में 20 शतक और 22 अर्धशतक की बदौलत 6,361 रन बनाए हैं और 29 विकेट लिए हैं। वहीं, 296 वनडे पारियों में 11 शतक और 64 अर्धशतक लगाते हुए 9,284 रन और 106 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 2:31 PM IST

Tags

Next Story